HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

सावधान! यदि गाड़ी का चालान समय पर जमा नहीं किया तो लगेगा ब्याज!

11 Aug 2018
कानून में होगा संशोधन, अब चालान पर भी लगेगा ब्याज!

AUG 11 (WTN) – यदि आप भोपाल में गाड़ी चलाते हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। भोपाल में अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर आईटीएमएस यानि इंटेलीजेन्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से बना चालान यदि आपने समय पर जमा नहीं किया तो उसका ब्याज भी आपको चुकाना पड़ेगा।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक इस व्यवस्था को मध्य प्रदेश की सभी स्मार्ट सिटी में शुरू किया जाएगा। इसके लिए सरकार को मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन करना होगा। जानकारी के मुताबिक इसके लिए आईटीएमएस, आरटीओ और एमपी ऑनलाइन का डेटा लिंक किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि चालान ना चुकाने वाले गाड़ी के मालिकों का डेटाबेस तैयार किया जा सके। फिलहाल आईटीएमएस और आरटीओ का डेटा आपस में लिंक है।

आईटीएमएस की व्यवस्था अभी सिर्फ भोपाल शहर में है। कुछ दिनों बाद इसे उज्जैन में शुरू करने की योजना है। इसके बाद जबलपुर, इन्दौर, ग्वालियर, सतना और सागर में भी शुरू किया जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भोपाल में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर आईटीएमएस द्वारा ऑनलाइन चालान तैयार किया जाता है और इसे ट्रैफिक तोड़ने वाले वाहन चालक के घर पर भेजा जाता है। चालान मिलने पर वाहन मालिक को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से इसे जमा करना होता है।

जानकारी के मुताबिक मोटर व्हीकल एक्ट में चालान जमा नहीं करने पर ब्याज को लेकर कोई नियम नहीं है, इसलिए कानून में संशोधन कर यह प्रावधान तैयार किया जा रहा है।