HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

...तो ‘इस’ तारीख के बाद से काम नहीं करेगा एसबीआई का ‘यह’ एटीएम कार्ड

11 Aug 2018
31 दिसम्बर के बाद काम नहीं करेंगे मैजिस्ट्रिप डेबिड कार्ड 

AUG 11 (WTN) – अब आपके काम की खबर। अगर आपका अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया (एसबीआई) में है तो। दरअसल, एसबीआई अपने पुराने एटीएम कार्ड को यानि कि मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) डेबिट कार्ड जल्द ही बंद करने वाला है। एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बारे में दी गई जानकारी में लिखा है “आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार, आप अपने मैजिस्ट्रिप डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप डेबिट कार्ड से साल 2018 के अंत तक बदलवा लें।”

बैंक की तरफ से कह गया है कि डेबिट कार्ड की कनवर्जन प्रोसेस पूरी तरह सुरक्षित है और इसके लिए ग्राहक को कोई भुगतान भी नहीं करना होगा। यानि कि जिन ग्राहकों के पास एसबीआई का पुराना मैजिस्ट्रिप डेबिट कार्ड है वह इसे ईएमवी चिप डेबिट कार्ड से 31 दिसम्बर 2018 तक बदल सकते हैं। बैंक ने साफ कर दिया है कि अगर एसबीआई के ग्राहक ने 31 दिसम्बर 2018 तक अपना कार्ड नहीं बदलवाया तो इसके बाद पुराने एटीएम से कोई भी काम नहीं हो पाएगा। इतना ही नहीं 31 दिसम्बर के बाद एसबीआई के पुराने एटीएम को किसी भी बैंक की एटीएम मशीन स्वीकार नहीं करेगी। 

आप नए ईएमवी चिप डेबिट कार्ड के लिए ऑनलाइन बैंकिंग या अपनी होम ब्रांच में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई ने फरवरी 2017 से पुराने कार्ड बंद कर दिए हैं। वहीं 31 दिसंबर 2018 से बैंक की तरफ से इन्हें पूरी तरह बंद किया जा रहा है।

पुराने मैजिस्ट्रिप डेबिट कार्ड और एटीएम के पीछे एक काली पट्टी होती है। यह पट्टी मैग्नेटिक स्ट्रिप है, जिसमें आपके खाते की पूरी जानकारी दर्ज होती है। ATM में इसे स्वैप करने के बाद आप चार डिजिट वाला पिन दर्ज करने के बाद कोई भी ट्रांजेक्शन कर पाते हैं। अब इस काली पट्टी की जगह ईएमवी चिप कार्ड में लगी होगी. जिसमें आपके खाते की पूरी जानकारी दर्ज होगी।