HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

स्वच्छता रैंकिंग में भोपाल रेलवे स्टेशन ने लगाई ऊंची छलांग

14 Aug 2018
स्वच्छता के मामले में भोपाल को ए-1 श्रेणी के स्टेशनों में मिली 30वीं रैंक

AUG 14 (WTN) – कभी गंदगी के लिए आलोचनाएं झेल चुके भोपाल रेलवे स्टेशन ने साफ़ सफ़ाई में काफी सुधार किया है। इसका नतीजा है कि भोपाल रेलवे स्टेशन स्वच्छता में सबसे ज़्यादा सुधार करने वाला देश का पहले नम्बर का स्टेशन बन गया है। पिछले साल की तुलना में भोपाल स्टेशन ने काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया है।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वच्छता में सुधार करने वाले स्टेशनों की सूची में भोपाल रेलवे स्टेशन टॉप पर है। नई रैंकिंग में भोपाल रेलवे स्टेशन को 1000 में से 833.6 अंक मिले हैं। पिछले साल भोपाल स्टेशन को 499.2 अंक मिले थे। अंकों के मुताबिक भोपाल रेलवे स्टेशन ने साफ़-सफ़ाई और यात्री सुविधा के मामले में 334.4 अंक की बढ़त बनाई है।

साफ़-सफ़ाई में ध्यान देने की कारण ही भोपाल रेलवे स्टेशन को देश के 75 ए-1 श्रेणी के स्टेशनों में 30वीं रैंक मिली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2017 में जारी हुई रैकिंग में भोपाल स्टेशन को 74वीं रैंक मिली थी 44 रैंक की सुधार अपने आप में काफ़ी सराहनीय काम है।

74वीं रैंकिंग मिलने के बाद भोपाल स्टेशन पर साफ़-सफ़ाई की काफ़ी आलोचना हुई थी। जिसके बाद भोपाल रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसके बाद पिछले साल की तुलना में 44 रैंक का सुधार हुआ है। यदि इस तरह भोपाल स्टेशन पर स्वच्छता पर ध्यान दिया गया तो आने वाले सालों में भोपाल स्टेशन स्वच्छता के मामले में टॉप 10 में आ सकता है।