HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

अटल बिहारी वाजपेयी: व्यक्ति एक, व्यक्तित्व अनेक

16 Aug 2018
देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक

AUG 16 (WTN) – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक बनी हुई है। पूरे देश में उनके स्वस्थ होने की दुआ की जा रही है। काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे अटलजी के व्यक्तित्व की उनकी विरोधी भी प्रशंसा करते हैं। आइये आपको बताते हैं अटलजी से जुड़े कुछ जानकारियां।

अटलजी की व्यक्तित्व से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी प्रभावित थे और एक बार उन्होंने कहा था कि अटल जी एक दिन भारत के प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे।

अटलजी अपने जीवन में एकमात्र लोकसभा चुनाव साल 1984 में ग्वालियर से हारे थे।

अटलजी 26 पार्टियों के साथ सरकार चलाने वाले वह देश के पहले प्रधानमंत्री थे।

अटलजी ने भारत के प्रधानमंत्री पद की तीन बार शपथ ली थी।

अटल बिहारी वाजपेयी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया।

अटल बिहारी वाजपेयी रिकॉर्ड 9 बार लोकसभा के लिए चुने गए।

अटलजी दो बार राज्यसभा के लिए भी चुने गए।

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव अटलजी को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे।

अटलजी ने शादी नहीं की थी। उन्होंने एक बेटी को गोद लिया, जिसका नाम नमिता है।
 
अटलजी एक मात्र ऐसे नेता हैं, जो चार राज्यों यूपी, एमपी, गुजरात और दिल्ली से चुनकर संसद में पहुंचे।

अटल बिहारी वाजपेयी पहले विदेश मंत्री और यूएन की जनरल असेम्बली में हिंदी में भाषण देने वाले पहले व्यक्ति हैं। 

अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान ही पोखरण परीक्षण हुआ था। 

अटलजी ने ही 'जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान' का नारा दिया था।

अटल जी को कविता लिखना पसंद था। उन्होंने ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह के साथ मिलकर दो एलबम रिलीज़ किए थे।