HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

कुण्डली के लग्न के अनुसार करें व्यवसाय या नौकरी

18 Aug 2018
जानिए तुला, वृश्चिक और धनु लग्न के जातकों के लिए उपाय

AUG 18 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि तुला, वृश्चिक और धनु लग्न के जातकों को कौन सा व्यवसाय या नौकरी लाभकारी रहेगी।

तुला - तुला लग्न के जातकों को मनोचिकित्सक, अन्वेषक, जासूस, बही खाता, खजांची, बैंक क्लर्क, टाइपिस्ट, लेखा परीक्षक, सेल्स, दूध, घी, ऊन आदि का कारोबार या नौकरी लाभदायक रहती है। 

वृश्चिक – ज्योतिष में मान्यता है कि वृश्चिक लग्न के जातक के लिए कैमिस्ट, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, भवन निर्माण, मार्केटिंग, टेलीफोन, विद्युत, खनिज तेल, नमक, औषधि, घड़ी, रेडियो, दार्शनिक, ज्योतिष, जासूस जैसे क्षेत्र व्यवसाय या नौकरी के लिए फलदायी हैं।

धनु - धनु लग्न के जातकों के लिए अध्यापक, प्राध्यापक, लेखन, सम्पादक, शिक्षा, वकालत, लेखन कार्य, क्लर्क, उपदेशक, दार्शनिक, धर्म सुधारक, प्रकाशक, कमीशन एजेंट, आयात-निर्यात, खाद्य पदार्थ, चमड़े जैसे क्षेत्र व्यवसाय या नौकरी के लिए उत्तम रहते हैं।