HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए एसबीआई डेबिट/एटीएम कार्ड के तरह तरह के चार्ज

18 Aug 2018
हर सर्विस का है यहां पर चार्ज, तो सोच समझकर करें उपयोग

AUG 18 (WTN) - देश में एसबीआई यानि स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के करोड़ों ग्राहक हैं। एसबीआई भारत का सबसे बड़ा बैंक है। यदि आपका इस बैंक में खाता है तो आपको ATM कार्ड भी मिला होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस ATM कार्ड पर कई तरह के चार्ज लगते हैं। यदि आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं कि आपको किस किस सर्विस के लिए क्या क्या चार्ज लगता है।

एसबीआई डेबिट कार्ड बनवाने के लिए 100 से 300 रुपए तक का चार्ज लेता है। इसमें जीएसटी भी शामिल होता है। वैसे सामान्य कार्ड के लिए कोई चार्ज नहीं लगता है। लेकिन गोल्ड डेबिट कार्ड पर 100 रुपए और प्लेटिनम डेबिट कार्ड पर 306 रुपए का चार्ज लगता है। वहीं दूसरे साल से SBI क्लासिक डेबिट कार्ड पर सालाना मेंटेनेंस के लिए 100 रुपए चार्ज लगता है।

वहीं प्लेटिनम डेबिट कार्ड के लिए ये चार्ज 200 रुपए सालाना लगता है। इतना ही नहीं यदि आपको डेबिट कार्ड बदलवाना हो तो इसके लिए आपको 204 रुपए चार्ज देना होगा। अगर आप एटीएम का पिन भूल जाते हैं, और डुप्लीकेट पिन जनरेट करना चाहते हैं तो इसके लिए भी 51 रुपए का चार्ज लगेगा।

वैसे तो एसबीआई के एटीएम पर पैसे निकालने के लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा। वहीं दूसरे बैंक के एटीएम में 5 ट्रांजैक्शन फ्री हैं। इसके बाद अगर आप पैसे निकालते हैं, तो आपको 17 रुपए का चार्ज देना होगा। इतना ही नहीं अगर आप बैलेंस देखते हैं तो इसके लिए 6 रुपए चार्ज लगेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप IRCTC की वेबसाइट पर टिकट बुक करते हैं तो आपको 10 रुपए और सर्विस टैक्स चार्ज के तौर पर देना होगा। वहीं यदि आपने ऑनलाइन फ्लाइट का टिकट डेबिट कार्ड से बुक किया है तो यह चार्ज 50 रुपए हो जाता है।