क्या आप जानते हैं एलईडी और सीएफ़एल बल्ब में अंतर?
AUG 21 (WTN) – आपने एलईडी और सीएफ़एल दोनों ही तरह के बल्ब उपयोग किये होंगे। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इन दोनों में क्या अंतर होता है। यदि आप नहीं जानते हैं कि इन दोनों में क्या अंतर होता है, तो आज हम आपको बताते हैं कि एलईडी बल्ब और सीएफ़एल बल्ब में क्या अंतर होता है।
एलईडी को लाइट इमिटिंग डायोड कहते हैं। इसे विज्ञान की दुनिया में काफी बड़ा आविष्कार माना जाता है, क्योंकि यह अन्य बल्बों की तुलना में ज़्यादा ऊर्जा और प्रकाश देता है। इसमें सीएफ़एल बल्बों की तरह पारा नहीं होता है, लेकिन इसमें लेड और निकल जैसे अन्य हानिकारक घटक शामिल होते हैं। खास बात यह है कि एलईडी बल्ब का पुनर्नवीनीकरण किया जा सकता है।
सीएफ़एल को कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लाइट कहते हैं। यह अन्य बल्बों की तुलना में तो ज़्यादा ऊर्जा देते हैं, लेकिन एलईडी की तुलना में कम। सीएफ़एल बल्ब आर्गन से बने होते हैं और इसमें पारे की छोटी सी मात्रा होती है।
एलईडी और सीएफ़एल में अंतर
एलईडी बल्ब की बिजली खपत सीएफ़एल की तुलना में कम है। एलईडी बल्ब की सीएफ़एल की तुलना में 80 प्रतिशत कम बिजली खपत है।
एक एलईडी बल्ब की लाइफ़ आमतौर पर 50,000 घण्टे या ज़्यादा हो सकती है, जबकि सीएफएल बल्ब की लाइफ़ सिर्फ 8,000 घण्टे तक ही होती है।
सीएफ़एल बल्ब की तुलना में एलईडी बल्ब की ज़्यादा गारण्टी मिलती है।
एलईडी बल्ब जलने पर गरम नहीं होता है, जबकि सीएफ़एल बल्ब जल्दी गरम हो जाता है।
एलईडी बल्ब वजन में सीएफ़एल से हल्के होते हैं।
अगर एलईडी का बाहरी हिस्सा फूट भी जाए, तब भी यह बल्ब काम करता है क्योंकि प्लास्टिक को सिर्फ अन्दर के सामान को ढकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जबकि सीएफ़एल के साथ ऐसा नहीं है।