HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

सावधान! घर में ना रखें हनुमान जी की ऐसी मूर्ति या तस्वीर

23 Aug 2018
वर्जित मूर्तियों या तस्वीरों को घर में रखने से आती है नकारात्मकता

AUG 23 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि हिन्दू धर्म में मूर्ति पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मूर्ति पूजा से दैवीय और आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। हिन्दू धर्म ग्रन्थों में कुछ मूर्तियों को रखना वर्जित किया गया है। ऐसी मान्यता है कि कुछ मूर्तियां घर में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।

भगवान श्रीराम के भक्त बजरंगबली संकटमोचक हैं। हनुमानजी के भक्त उनकी मूर्तियां और चित्र घर में रखते हैं जिससे बजरंगबली का आशीर्वाद मिलता रहे। लेकिन हनुमान जी की कुछ ऐसी मूर्तियां हैं जिन्हें घर में रखने से अशुभ प्रभाव पड़ता है। आइये आपको बताते हैं कि हनुमानजी की किस तरह की मूर्ति या चित्र घर में नहीं रखना चाहिए।

घर में ऐसी तस्वीर या मूर्ति नहीं रखनी चाहिए जिसमें हनुमान जी छाती फाड़ते हुए दिख रहे हों।

संजीवनी पर्वत लेकर उड़ते हुए हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति भी घर में नहीं रखनी चाहिए, यह अस्थिरता का प्रतीक है।

हनुमान जी की क्रोधित मूर्ति भी घर में नहीं रखनी चाहिए, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

ऐसी तस्वीर जिसमें हनुमान जी श्रीराम और लक्ष्मण को कंधे पर बिठाए हुए हो, घर में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इसमें भी भगवान अस्थिर मुद्रा में होते हैं।

ऐसी तस्वीर भी घर में नहीं लगाना चाहिए जिसमें हनुमान जी लंका जलाते हुए दिख रहे हों। वास्तुशास्त्र के अनुसार जलते हुए घर की तस्वीर नहीं लगाई जानी चाहिए।

विवाहित लोगों के शयनकक्ष में हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर नहीं लगाना चाहिए।