HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

चुनावी साल में रक्षाबंधन पर भाई की बहन को ‘राजनीतिक चिट्ठी’

22 Aug 2018
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाखों ‘मुंहबोली’ बहनों की लिखी चिट्ठी, कांग्रेस ने साधा निशाना
 
AUG 22 (WTN) – मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक जारी है। भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने तरीके से मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा बंधन से पहले ‘अपनी बहनों’ के नाम ‘एक चिट्ठी’ लिखी है। लेकिन इस चिट्ठी पर कांग्रेस ने निशाना साधा है।
 
दरअसल, रक्षा बंधन के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी ‘मुंहबोली’ बहनों को चिट्ठी लिखी है। इन चिट्ठियों को बाकायदा डाक के जरिए प्रदेश की करीब पांच लाख ‘बहनों’ को भेजा गया है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक चिट्ठी में शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है, “आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके पीछे उनकी बहनों का ही आशीर्वाद है।“
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिट्ठी में 'अपनी बहनों’  से पांच साल मांगते हुए उन्हें खुशहाल और सुरक्षा का वातावरण देने का वायदा किया है। सीएम ने अपनी ‘मुंहबोली’ बहनों के दिल को छूने की कोशिश की है। 25 लाइनों के इस पत्र में शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के बहाने इशारों ही इशारों में उनसे अगले पांच साल का भी आशीर्वाद मांगा है।
 
मुख्यमंत्री ने चिठ्ठी में ‘अपनी बहनों’ से अपील की है कि चिठ्ठी मिलने के बाद उनकी बहनें चिठ्ठी में दिए गए मोबाइल नम्बर पर मिस कॉल, एसएमएस या व्‍हाट्सएप करें। इस अपील के साथ लिखा है कि चिठ्ठी के मिलते ही ये समझ लीजिएगा कि आपका भाई आपके द्वार आ गया।
 
लेकिन मुख्यमंत्री के चिट्ठी लिखने के बाद इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा है, “जो शिवराज सरकार पिछले 15 वर्षों में बहनों भांजियों को प्रदेश में सुरक्षित माहौल नहीं दे पायी, प्रदेश को महिला अत्याचार में देश में शीर्ष पर ला खड़ा कर दिया, वो अब रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार पर किस मुंह से बहनों से सुरक्षित व ख़ुशनुमा माहौल के लिये 5 वर्ष और मांग रहे हैं?”
 
कमलनाथ के ‘तंज’ के बाद भाजपा ने भी कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस इस रिश्ते के बीच में ना आए तो ही बेहतर है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने अपनी बहनों के नाम चिट्ठी लिखी है। खैर, अब देखना होगा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की चिट्ठी का कितना असर उनकी ‘मुंहबोली’ बहनों में होता है।