HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

बिहार के ओबीसी वोटबैंक पर कांग्रेस की नज़र, अल्पेश ठाकोर को बनाया सह-प्रभारी

23 Aug 2018
कांग्रेस में आठ नए सचिव नियुक्त, बिहार और पश्चिम बंगाल पर ख़ासी नज़र
 
AUG 23 (WTN) - 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने सचिवों के राज्य प्रभार में काफी बदलाव किया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में 44 सीटों पर सिमटी कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जातिगत समीकरण बैठाने में लगी है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात से विधायक और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर को बिहार का नया सह-प्रभारी बनाया है।
 
बिहार की मौजूदा जातिगत राजनीति देखते हुए अल्पेश ठाकोर की नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार की राजनीति में बीते तीन दशक से पिछड़ी जातियों का खासा दबदबा रहा है। जब से पिछड़ी जातियों का दबदबा राज्य में हुआ है तभी से कांग्रेस बिहार की सत्ता से दूर है।
 
एक ओबीसी चेहरे को राज्य का सह प्रभारी बनाकर कांग्रेस ओबीसी समुदाय के वोट बैंक में सेंध लगाना चाहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय बिहार कांग्रेस के प्रभारी गुजरात से ही नेता शक्ति सिंह गोहिल हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस को इस बार बिहार में लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस का मानना है कि सीटों के बंटवारे पर मतभेद को लेकर भाजपा और जेडीयू दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी जिसके कारण आरजेडी के साथ गठबंधन करने के बाद उसे फायदा मिल सकता है।

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राहुल गांधी ने आठ नए राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने तीन नए सचिव नियुक्त किए हैं। बीपी सिंह, मोहम्मद जावेद और सरत राउत को पश्चिम बंगाल का सह-प्रभारी बनाया गया है। बिहार की तरह ही कांग्रेस को इस बार पश्चिम बंगाल से भी सीटों में इज़ाफे की उम्मीद है। माना जा रहा है कि टीएमसी, लेफ्ट और भाजपा के बीच की लड़ाई में उसका वोट प्रतिशत बढ़ सकता है। इसी के मद्देनज़र राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में तीन सह-प्रभारी बनाए हैं।
 
इसके अलावा चाला वामशी चन्द्र रेड्डी और बीएम संदीप को महाराष्ट्र का सह-प्रभारी बनाया गया है। जम्मू- कश्मीर का सह प्रभारी शकील अहमद खान को बनाया गया है। तो वहीं राजेश धमानी को उत्तराखण्ड का सह-प्रभारी बनाया गया है।