HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

इनकम टैक्स से इस साल सरकार की हो सकती है बड़ी कमाई: रिपोर्ट

30 Aug 2018
30 हज़ार करोड़ रुपये की हो सकती है अतिरिक्त कमाई: रिपोर्ट

AUG 30 (WTN) – यदि जानकारों की मानें तो इस साल सरकार इनकम टैक्स से बड़ी कमाई कर सकती है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक SBI यानि कि स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नोटबंदी और ऑपरेशन क्लीन मनी के कारण इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या में बढ़ी वृद्धि हो सकती है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले वित्तीय वर्ष में इनकम रिटर्न भरने वालों की संख्या में 53 प्रतिशत बढ़ोतरी आई है।
 
जानकारी के मुताबिक 31 जुलाई 2018 तक क़रीब 3.43 करोड़ लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न भरा है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में सिर्फ 2.24 करोड़ लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न भरा था। साफ़ है कि इनकम टैक्स रिटर्न में बढ़ोतरी के कारण सरकार को ज़्यादा आय होगी। SBI की रिपोर्ट के मुताबिक अगर पिछले साल के मुकाबले इस बार 30 प्रतिशत की भी बढ़ोतरी होती है तो मौजूदा साल में 2 करोड़ नए करदाता अपना रिटर्न फाइल करेंगे।
 
यदि इसमें से अगर 25 प्रतिशत लोग भी हर महीने 5,000 रुपए का टैक्स देते हैं तो सरकार को क़रीब 30 हज़ार करोड़ रुपए अतिरिक्त मिल सकते हैं। इसमें से 75 प्रतिशत करदाता ज़ीरो इनकम का रिटर्न फाइल करेंगे तो भी इतना फायदा हो सकता है। एसबीआई के मुताबिक रिपोर्ट में उन्होंने कम से कम टैक्स की आय का अनुमान लगाया है। इसमें से कई करदाता ज़्यादा इनकम वाले भी हो सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने इस साल इनकम टैक्स रिटर्न भरने की तारीख एक महीना बढ़ाकर 31 अगस्त की है। इससे पहले टैक्स रिटर्न भरने की तारीख 31 जुलाई थी। कहा जा रहा है कि इस कारण भी इस साल टैक्स भरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। वहीं सदी की सबसे भयंकर बाढ़ से प्रभावित केरल के लोगों के लिए इनकम टैक्स भरने की तारीख 15 दिन बढ़ाकर 15 सितम्बर कर दी गई है।