HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए सीबीआई और सीआईडी में अंतर

01 Sep 2018
सीबीआई का कार्यक्षेत्र पूरे देश और विदेश तक है, जबकि सीआईडी सीमित है सिर्फ एक राज्य तक

SEP 01(WTN) – आपने कई बार सीबीआई और सीआईडी के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आप को इन दोनों के बीच अंतर पता है। यदि आप सीबीआई और सीआईडी के बीच अंतर नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं।
 
सीबीआई (CBI) का पूरा नाम Central Bureau of Investigation है, जबकि सीआईडी (CID) का पूरा नाम Criminal Investigation Department है।
 
सीबीआई केन्द्र सरकार की एक एजेंसी है और इसका मुख्यालय दिल्ली में। सीबीआई की स्थापना 1941 में हुई थी। साल 1963 में इसे सीबीआई नाम दिया गया था। वहीं सीआईडी राज्य पुलिस के अंतर्गत आती है। इसकी स्थापना ब्रिटिश सरकार ने पुलिस आयोग की सिफारिश पर 1902 में की थी।
 
सीबीआई का कार्यक्षेत्र पूरा भारत और विदेश भी होता है, जबकि सीआईडी का कार्यक्षेत्र एक सिर्फ राज्य तक ही सीमित रहता है।
 
सीबीआई के पास जो भी आपराधिक मामले आते हैं, उनकी जांच की जिम्मेदारी केन्द्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट द्वारा सौंपी जाती है। वहीं राज्य सरकार की सहमति से केन्द्र सरकार किसी केस की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप सकती है। सीआईडी के पास जो भी आपराधिक मामले जांच के लिए आते हैं, उनकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और हाईकोर्ट द्वारा सौंपी जाती है।
 
सीबीआई केंद्र सरकार की एक एजेंसी है, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर होने वाले अपराधों जैसे हत्या, घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों और राष्ट्रीय हितों से सम्बन्धित अपराधों की भारत सरकार की तरफ से जांच करती है। जबकि सीआईडी एक प्रदेश में पुलिस का जांच और खुफिया विभाग होता है। इस विभाग को हत्या, दंगा, अपहरण, चोरी इत्यादि की जांच के काम सौंपे जाते हैं। पुलिस कर्मचारियों को इसमें शामिल करने से पहले विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।
 
सीआईडी में शामिल होने के लिए पहले सम्बन्धित राज्य की पुलिस में भर्ती होना पड़ता है, इसके बाद सीआईडी अधिकारी बना जा सकता है। वहीं सीबीआई में शामिल होने के लिए SSC द्वारा आयोजित परीक्षा को पास करना होता है।