HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में सपा को लगा झटका

01 Sep 2018
अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामस्वरूप यादव कांग्रेस में शामिल

SEP 01 (WTN) – विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन की आस लगाए बैठी समाजवादी पार्टी को मध्य प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामस्वरूप यादव कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक रामस्वरूप यादव अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं
 
कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर रामस्वरूप यादव का कहना है कि उनकी नाराज़गी समाजवादी पार्टी से नहीं है और ना ही उन्होंने कहीं से टिकट मांगा है। यादव का कहना है कि भाजपा को हराने के लिए और उसके खिलाफ लड़ाई में वे कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से फ़ोन पर चर्चा की थी। कहा जाता है कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है ताकि भाजपा विरोधी वोटों का ध्रुवीकरण रोका जा सके। लेकिन सपा के प्रदेश सचिव के कांग्रस में शामिल होने से सपा के संगठन की एकता पर सवाल उठने लगे हैं।