HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

लॉग इन और साइन अप में जानिए अंतर

05 Sep 2018
वेबसाइट पर पहली बार अकाउंट खोलने की प्रोसेस है साइन अप
 
SEP 05 (WTN) – आप इंटरनेट पर काम करते समय जब भी कोई ऐसी वेबसाइट ओपन करते हैं, जिसको ओपन करने के लिए आपको अकाउंट बनाना होता है, तो आपके सामने दो विकल्प आते हैं, लॉग इन और साइन अप। जो लोग इंटरनेट के जानकार हैं वो इन दोनों के बीच अंतर जानते हैं। लेकिन कई लोगों को लॉग इन और साइन अप में अंतर नहीं पता है। चलिए हम आपको बातते हैं कि इन दोनों में क्या अंतर होता है।
 
लॉग इन – आइये सबसे पहले जानते हैं लॉग इन के बारे में। यदि आपका पहले से किसी वेबसाइट पर अकाउंट है तो आपको उस वेबसाइट को ओपन करने के लिए आपको अपनी यूजर आईडी में अपनी आईडी डालना होता है। आपकी आईडी आपका मोबाइल नम्बर या ईमेल एड्रेस कुछ भी हो सकता है। वैसे आजकल ज्यादातार यूजर आईडी में मोबाइल नम्बर या फिर ईमेल एड्रेस ही डाला जाता है।
 
यूजर आईडी में आईडी डालने के बाद आपको अपना पासवर्ड डालना पड़ता है जिसके बाद सम्बन्धित वेबसाइट खुल जाती है। इसी पूरी प्रक्रिया को लॉग इन कहा जाता है। यानि कि जब किसी वेबसाइट पर आपका पहले से अकाउंट है और उसे ओपन करने के लिए आपको जो प्रोसेस पूरी करनी होती है उसे लॉग इन कहा जाता है।
 
साइन अप – अब यदि आपका किसी वेबसाइट पर अकाउंट नहीं है, और यदि आपको वहां पर अपना अकाउंट ओपन करता है तो उस पूरी प्रक्रिया को साइन अप कहते हैं। नया अकाउंट बनाने के लिए सम्बन्धित वेबसाइट आपसे ऑनलाइन एक फार्म भरवाती है जिसमें आपसे काफी जानकारी मांगी जाती है। जैसे आपकी मोबाइल नम्बर या ईमेल एड्रेस, जन्मतिथि के साथ ही कुछ और जानकारी। जिसके बाद आपको अपना एक पासवर्ड बनाना पड़ता है जिसे आपको वैरिफाइ भी करना होता है।

जब यह पूरी प्रोसेस हो जाती है तो आपका अकाउंट सम्बन्धित वेबसाइट पर ओपन हो जाता है। इसे ही साइन अप कहते हैं। एक बार साइन अप करने के बाद जब आप दोबारा उस वेबसाइट को ओपन करते हैं तो अब आपको जो प्रोसेस करनी होगी उसे लॉग इन कहा जाता है।