HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

काल्पनिक प्रवृत्ति के होते हैं मीन राशि के जातक

11 Sep 2018
सरल और भावुक प्रेमी होते हैं मीन राशि के लोग

SEP 11 (WTN) – ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि मीन राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। मीन राशि के जातक काफ़ी आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। शारीरिक रूप से ये काफ़ी स्वस्थ होते हैं। मीन राशि के जातक काफ़ी बुद्धिमान भी होते हैं। मीन का अर्थ मछली होता है, और इसका चिन्ह भी मछलियों का जोड़ा है। इसलिए देखा गया है कि मीन राशि के जातकों की आंखें मछली की तरह काफ़ी सुन्दर होती हैं।
 
मीन राशि के जातकों का एक वैचारिक दायरा होता है, यदि कोई इनके विचारों के ख़िलाफ़ कोई बात करे तो ये गुस्सा हो जाते हैं। ये लोग काफ़ी आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं और आदर्शवादी जीवन जीने में विश्वास करते हैं। ये जिस भी काम को करते हैं, उसे पूरी तल्लीनता और निस्वार्थ भाव से पूरा करते हैं। ये काफ़ी चंचल स्वभाव के होते हैं। देखा गया है कि कई बार ये कल्पना और यथार्थ में फ़र्क नहीं कर पाते हैं।
 
यदि परिस्थितियां और परिणाम मीन राशि के जातकों के अनुकूल नहीं होते हैं, तो ये बहुत ही जल्दी हार मान जाते हैं और परेशान रहने लगते हैं। ऐसे में कई बार ये सुस्त और उदास हो जाते हैं और कई बार गलत आदतों में पड़ जाते हैं।
 
मीन राशि के जातक अपने करियर में काफी उतार-चढ़ावों का सामना करते हैं। कई बार कार्यस्थल पर इनका कल्पना में जीना इनके काम को प्रभावित करता है। छोटी-छोटी बातों को ये दिल पर ले लेते हैं और उससे दुखी रहते है और इसके कारण कभी-कभी इनके अवसादग्रस्त होने की आशंका भी रहती है।
  
मीन राशि के जातक अक्सर अपने में ही खोये रहते हैं, लेकिन जब कोई इनकी ज़िन्दगी में आता है तो ये उसे ही अपनी दुनिया समझने लगते हैं। इनका रोमांटिक जीवन काफ़ी अच्छा रहता है, क्योंकि ये अपने प्यार को बहुत चाहने लगते हैं। लेकिन इनकी काल्पनिक दुनिया कई बार इनके लिये परेशानी का कारण भी बनती है। आमतौर पर ये बहुत ही सरल और भावुक प्रेमी होते हैं और अपनी व्यवहार कुशलता से अपने साथी का दिल जीत लेते हैं।