HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

पडोसी देशों की तुलना में भारत में काफ़ी महंगा है पेट्रोल

10 Sep 2018
एक्साइज़ ड्यूटी, वैट और डीलर कमीशन के बाद काफ़ी महंगा हो जाता है पेट्रोल

SEP10 (WTN) - पेट्रोल की हर रोज बढ़ती क़ीमतों को लेकर विपक्षी दलों का आज भारत बंद है। बात करें भारत के पड़ोसी देशों की तो पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत भारत से बहुत कम है। जैसा कि आप जानते हैं कि भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 0.23 पैसे बढ़कर 80.73 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। तो मुम्बई में पेट्रोल 90 रुपए प्रति लीटर के आसपास पहुंच गया है।
 
भारत के पड़ोसी देशों में पेट्रोल, डीज़ल की क़ीमत जानने से पहले आपको बताते हैं कि हमारे यहां पेट्रोल और डीज़ल के दाम कैसे तय होते हैं। भारत में पेट्रोल-डीज़ल की मूल क़ीमत में एक्साइज़ ड्यूटी जोड़ दी जाती है। सामान्य पेट्रोल पर ये 19.48 रुपए प्रति लीटर है, वहीं ब्रांडेड पेट्रोल पर 20.66 रुपए प्रति लीटर एक्साइज़ ड्यूटी है। इसी तरह सामान्य डीज़ल पर 15.33 रुपए प्रति लीटर एक्साइज़ ड्यूटी वसूली जाती है, तो ब्रांडेड डीज़ल पर 17.69 रुपए प्रति लीटर एक्साइज़ ड्यूटी है।
 
इतना ही नहीं, इस एक्साइज़ ड्यूटी पर राज्यों का वैट जुड़ता है। ये हर राज्य में अलग-अलग है। महाराष्ट्र में पेट्रोल पर 38.11 प्रतिशत वैट है जो कि पूरे देश में ये सबसे ज़्यादा है। वहीं डीज़ल पर 21.89 प्रतिशत वैट है। मुंबई, थाणे और नवी मुम्बई के लिए ये दर थोड़ी ज़्यादा है। इसके बाद इसमें डीलर का कमीशन जुड़ता है। पेट्रोल पर ये 3 रुपए से 3.65 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल पर 2 रुपए से 2.62 प्रति लीटर है।
 
इन सबके जुड़ने के बाद पेट्रोल की कीमत आम लोगों के लिए क़रीब दोगुनी हो जाती है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत भारत से काफ़ी कम है। यदि भारतीय रुपये में तुलना की जाए तो पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल 57.83 रुपए (शुक्रवार की कीमत) का मिल रहा है। आज मुम्बई में पेट्रोल का भाव 88.12 रुपए है। इस हिसाब से पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत भारत के मुम्बई से 30 रुपए कम है। श्रीलंका में इसकी क़ीमत 64.12 रुपए लीटर है। नेपाल में एक लीटर पेट्रोल 68.30 रुपए का है। वहीं बांग्लादेश में इसकी क़ीमत 73.06 रुपए प्रति लीटर है।