HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

वृषभ राशि के जातक अपने गुस्से पर रखें नियंत्रण

13 Sep 2018
गला खराब होने की शिकायत को ना करें नज़रअंदाज़, हो सकती है थायराइड की समस्या

SEP 13 (WTN) – आइये आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य कैसा रहता है। वृषभ राशि का चिन्ह बैल है। चूंकि बैल बलशाली होता है, इसलिए इस राशि के जातक बलशाली होते हैं। इस राशि के चिन्ह का असर गले, गर्दन, जीभ, कान और थायराइड ग्लेंड्स पर साफ़ दिखता है।
 
वृषभ राशि के जातकों की मांस-पेशियां काफ़ी मज़बूत होती हैं। देखा गया है कि इस राशि के लोग अच्छे धावक होते हैं, लेकिन इनका वजन जल्दी ही बढ़ जाता है। इन लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है। यदि आप शाकाहारी हैं तो प्रोटीनयुक्त भोजन आपके लिए उपयुक्त होता है, क्योंकि इस राशि के लोगों को अधेड़ अवस्था के बाद दिल का दौरा पड़ने की शिकायत हो सकती है।
 
वृषभ राशि के जातकों को रोज़ व्यायाम या योग करना चाहिए जिससे हार्ट अटैक के ख़तरे को कम किया जा सके। हफ़्ते में तीन बार एरोबिक्स, साइक्लिंग या फिर तेज़ चलना चाहिए, ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा। देखा गया है कि ज़्यादातर वृषभ राशि के जातक बाहरी काम से सम्बन्धित परेशानियों को घर तक नहीं लाते हैं, इसलिए इन्हें तनाव सम्बन्धित परेशानी होने की आशंका कम ही रहती है।
 
इस राशि के लोगों को वैसे तो गुस्सा जल्दी नहीं आता है, लेकिन ये नाराज़ हो जाएं तो इनके गुस्से को ठण्डा होने में समय लगता है। वृषभ राशि के लोगों को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए नहीं तो इससे दिल की बीमारी और हाई ब्लडप्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
 
देखा गया है कि वृषभ राशि के जातक थोड़े मोटे होते हैं और जल्दी ही इनका वजन बढ़ भी जाता है, लेकिन फिर भी दिखने में ये लोग बहुत आकर्षक होते हैं। इनका रंग साफ़ और आंखें बहुत सुन्दर होती हैं। यदि वृषभ राशि के जातकों को गला खराब होने की परेशानी है तो इसे नज़रअंदाज़ ना करें, क्योंकि इससे थायराइड का खतरा पैदा हो सकता है।