विपरित लिंग के प्रति जल्दी आकर्षित होते हैं मिथुन राशि के लोग
SEP 14 (WTN) – आज आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य कैसा रहता है। मिथुन राशि के जातकों का शरीर और हड्डियां मज़बूत होती हैं। इनके चेहरे पर हमेशा आपको प्रसन्नता देखने को मिलेगी। लेकिन इनके चेहरे को देखकर इनकी परेशानी का अंदाज़ लगाना काफ़ी आसान होता है, क्योंकि ये अपने अन्दर के भाव छिपा नहीं पाते हैं। ये दिल की बात कितनी ही छिपाने की कोशिश करें, इनके चेहरे के भाव से सब पता चल जाता है।
मिथुन राशि वाले मोटे कम ही होते हैं। फेफड़े, कंधे, बाजू तथा उंगलियां में इन्हें दुर्घटना के दौरान चोट लग सकती है। देखा गया है कि मिथुन राशि के जातकों में से ज़्यादातार लोगों को अस्थमा या सांस सम्बन्धित शिकायत होती है। इन लोगों को शारीरिक दर्द की शिकायत जल्दी ही हो जाती है, इसलिए किसी भी ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए आपको पूरी तरह से सावधान रहना चाहिए।
मिथुन राशि वालों की व्यस्त जीवन शैली ही उन्हें ज़्यादा परेशान करती है। देखा गया है कि यह लोग एक ही समय एक से ज़्यादा कामों में उलझे रहते हैं। ऐसे लोगों को ज्योतिषीय सलाह है कि अगर इन्होंने अपने काम की रफ़्तार कम नहीं की और खुद पर ध्यान नहीं दिया तो, ये किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
इस राशि के जातकों को काम के साथ-साथ समय पर आराम भी करना चाहिए। क्योंकि हमेशा काम में घिरे रहने के कारण आपको तनाव की शिकायत हो सकती है। मिथुन राशि का चिन्ह पुरुष और स्त्री है, इसलिए देखा गया है कि इस राशि के जातक विपरित लिंग के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित होते हैं, या कहा जाए ये लोग कामुक प्रवृत्ति के होते हैं। यदि इन्हें इनकी तरह ही रोमांटिक जीवनसाथी मिल जाए तो इनका वैवाहिक जीवन काफ़ी संतुष्ट रहता है।