HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

खरीदने जा रहे हैं गोल्ड, तो पहले पढ़ लें यह ऑर्टिकल

14 Sep 2018
24 कैरेट सोना होता है सबसे ज़्यादा शुद्ध, 18 कैरेट सोने में होता है 75 प्रतिशत शुद्ध सोना

SEP 14 (WTN) – आम तौर पर लोग सोना खरीदते समय उसका दाम देखते हैं, लेकिन यह नहीं देखते हैं कि उन्हें सोना क्यों खरीदना और जो सोना खरीद रहे हैं वो कितने कैरेट का है। आमतौर पर दुकानदार जो सोना दे देता है वो आप खरीदकर ले आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोना खरीदने से पहले आपको जानना चाहिए कि वो कितने कैरेट का है, 18, 22 या 24 कैरेट का। यदि आप नहीं जानते हैं कि इनका क्या मतलब होता है, तो हम आपको बताते हैं कि सोने में कैरेट का क्या मतलब होता है।
 
सबसे पहले आपको बताते हैं 24 कैरेट सोने के बारे में। 24 कैरेट सोने से मतलब है कि लगभग शुद्ध सोना। 24 कैरेट सोने में सोने की मात्रा 99.99 प्रतिशत रहती है। सोने की शुद्धता का पैमाना 24 कैरेट को ही माना गया है। शुद्ध सोने की पहचान यह है कि वह बहुत ज़्यादा ही लचीला होता है। 24 कैरेट सोना इतना लचीला होता है कि उससे गहने बनाना आसान नहीं है, इसलिए 24 कैरेट सोना यदि आप खरीद रहे हैं तो उसे सिर्फ़ सिक्कों और बिस्किट के रूप में ही खरीदें।
 
गहने बनवाने के लिए 22 कैरेट सोना सबसे ज़्यादा उपयुक्त रहता है। 22 कैरेट सोना, 24 कैरेट सोने से शुद्धता के मामले में कम होता है। 22 कैरेट सोने में सोने की मात्रा सिर्फ़ 91.67 प्रतिशत होती है। बाकी उसमें ताम्बा और जिंक जैसी धातुएं मिलाई जाती हैं ताकि इससे गहने आसानी से बन सकें।
 
वहीं 18 कैरेट सोने में सोने की मात्रा 75 प्रतिशत होती है। बाकी 25 प्रतिशत में इसमें चांदी, जिंक, निकेल और ताम्बा मिलाया जाता है। आम तौर पर सोने के ऐसे गहने, जिसमें अन्य पत्थर जैसे मोती या डायमंड जुड़े होते हैं वे 18 कैरेट सोने के ही बने होते हैं। 18 कैरेट गोल्ड, 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड से ज़्यादा मज़बूत होता है
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपने आप में सोना काफ़ी लचीला होता है। अन्य धातुओं के कारण ही इसमें मज़बूती आती है। इसलिए 18 कैरेट सोना सबसे ज़्यादा मजबूत होता है।
 
याद रखिये कि 24 कैरेट सोना जो कि सबसे ज़्यादा शुद्ध होता है उसके दाम सबसे ज़्यादा होते हैं। वहीं 22 कैरेट के दाम उससे थोड़े कम, और 18 कैरेट सोने के दाम तीनों में सबसे कम होते हैं। इसलिए जब भी सोना खरीदने जाएं तो अपनी ज़रूरत के अनुसार ही 24, 22 या 18 कैरेट का सोना खरीदें।