HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

तुला राशि के जातकों को किडनी और रीढ़ सम्बन्धित हो सकती है परेशानी

18 Sep 2018
ऊर्जावान होते हैं तुला राशि के जातक, चेहरे पर होती है चमक

SEP 18 (WTN) - आज हम आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य कैसा होता है। तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य वैसे तो ठीक रहता है, लेकिन कुछ लोगों को अस्थमा, एलर्जी, फ्लू या जुकाम की शिकायत हो सकती है। देखा गया है कि तुला राशि के लोग बहुत एक्टिव होते हैं और ये दूसरों की देखभाल में काफ़ी समय बिता देते हैं।
 
वैसे तो तुला राशि के जातक दुबले होते हैं, लेकिन कुछ लोगों का वजन काफ़ी बढ़ सकता है। हालांकि वजन कम करना इनके लिए मुश्किल काम नहीं होता है, क्योंकि खेलकूद और डांस में इसकी रूचि होती है इसलिए इनका शरीर छरहरा बना रहता है।
 
ज्योतिष के अनुसार तुला राशि के जातकों का रंग बहुत साफ होता है। इनके दांत भी बहुत सुन्दर होते हैं और बाल भी बहुत मज़बूत। इनकी आंखें देखने में सुन्दर तो लगती है, लेकिन कमज़ोर हो सकती हैं।
 
तुला राशि के जातकों में ऊर्जा बहुत होती है जिसके कारण इनके चेहरे पर चमक रहती है। बचपन में तुला राशि के जातक बहुत बीमार पड़ते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इनका स्वास्थ्य अच्छा होता जाता है। लेकिन जैसे-जैसे इनकी उम्र बढ़ती जाती है ये कल्पना में ही बीमार रहने की आदत पाल लेते हैं। तुला राशि में जो आंतरिक रूप से कमज़ोर लोग होते हैं उन्हें पेट, गालब्लैडर, किडनी और रीढ़ की परेशानी हो सकती है।