HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

ज़्यादा चिंता ना करें वृश्चिक राशि के जातक, दिल सम्बन्धित हो सकती हैं परेशानियां

19 Sep 2018
संक्रमण से बचें वृश्चिक राशि के जातक, नहीं तो जल्दी आ सकता है बुखार

SEP 19 (WTN) – आइये ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य कैसा रहता है। देखा गया है कि वृश्चिक राशि के जातकों काफ़ी रहस्यमयी होते हैं और इनको समझ पाना बहुत ही मुश्किल होता है। खाने में इन्हें जो पसंद है यह वही खाते हैं और यदि पसंद का खाने नहीं मिले तो भूखे तक रह जाते हैं।
 
वृश्चिक राशि के जातक या तो मोटे होते हैं या फिर पतले, ऐसा इनकी खाने की आदतों के कारण होता  है। वृश्चिक राशि के जातक अपनी परेशानियों को अपने अंदर ही रखते हैं, जिसके कारण इन्हें पाचन सम्बन्धित परेशानियां हो सकती हैं। पाचन सम्बन्धित परेशानियों के कारण कुछ लोग तो ज़्यादा खाना शुरू कर देते हैं तो कुछ लोग कम खाना शुरू कर देते हैं। इसी के कारण वृश्चिक राशि के जातक या तो मोटे होते हैं या फिर पतले।
 
इस राशि के जातकों को नींद ना आने की बीमारी भी हो सकती है। ज्योतिष की वृश्चिक राशि के जातकों को सलाह है कि वे ज़्यादा चिंता ना करें, क्योंकि ऐसा करने से दिल सम्बन्धित परेशानियां हो सकती हैं। चिंता और तनाव को दूर करने के लिए तैराकी एक बढ़िया ज़रिया हो सकता है।
 
वृश्चिक राशि के जातकों की त्वचा बहुत ही अच्छी होती है। साथ ही ये लोग दिखने में बहुत ही आकर्षक होते हैं। जैसे-जैसे इस राशि के लोगों की उम्र बढ़ती जाती है इनका वजन भी बढ़ता जाता है। वृश्चिक राशि के जातकों को संक्रमण बहुत जल्दी हो जाता है, इसलिए इन लोगों को बुखार जल्दी आ जाता है। इस राशि के जातकों को गला, पेट और गाल ब्लेडर में परेशानी हो सकती है।