HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

ज़्यादा तनाव ना लें मकर राशि के जातक

21 Sep 2018
मकर राशि के जातक वाहन चलाते समय रहें सावधान, शरीर के निचले हिस्से में चोट की होती है आशंका

SEP 21 (WTN) – आइये आज आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार मकर राशि के जातकों का स्वास्थ्य कैसा रहता है। देखा गया है कि मकर राशि के जातक अपनी युवावस्था में असुरक्षा और भय से ग्रस्त रहते हैं, लेकिन बाद के वर्षों में वे शनि की कृपा से काफ़ी तरक्की करते हैं। मकर राशि के जातकों  को हनुमानजी की स्तुति करना चाहिए।
 
वैसे तो ज़्यादातर मकर राशि के जातक बीमार नहीं होते हैं, लेकिन यदि एक बार वे बीमार हो जाएं तो फिर वे इस बात को दिल पर लगा लेते हैं। बीमार होने पर मकर राशि के जातक तनावग्रस्त हो जाते हैं, यदि ये लोग इस तनाव से खुद को मुक्त नहीं कर पाते हैं तो इन्हें उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां हो सकती हैं। तनाव के चलते हार्टअटैक भी आ सकता है।
 
ज्योतिष के अनुसार मकर राशि का सूर्य तो कमज़ोर होता है, लेकिन यदि इन्हें चन्द्रमा या शनि कष्ट ना पहुंचाएं तो अक्सर इनकी आयु अधिक होती हैं। वाहन चलाते समय मकर राशि के जातक सावधान रहें, क्योंकि दुर्घटना होने पर शरीर के निचले हिस्से पर चोट लगने की ज़्यादा आशंका रहती है।
 
देखा गया है कि मकर राशि के जातकों की त्वचा संवेदनशील होती है। इसलिए ये लोग अक्सर एलर्जी के शिकार हो जाते हैं। ज्योतिष की इस लोगों को सलाह है कि मकर राशि के जातकों को रोज़ व्यायाम और मालिश करना चाहिए जिससे शरीर में रक्त का संचार सुचारू रूप से बना रहे। इस राशि के लोगों को ताज़े फल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।