HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

अंकशास्त्र से जानिए एक नम्बर के जातकों का भाग्य

25 Sep 2018
शारीरिक की बजाय मानसिक कार्यों में ज़्यादा पारंगत होते हैं एक अंक के जातक

SEP 25 (WTN) – अंकशास्त्र के अनुसार एक अंक का स्वामी सूर्य है। इस अंक में जन्मे व्यक्ति बहुत सच्चे, क्रियाशील, ऊर्जावान्, प्रेरणाशील, रचनात्मक और प्रतिभावान होते हैं। देखा गया है कि एक अंक वाले जातक, 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच, 21 नवम्बर से 20 दिसम्बर के बीच तथा 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच जन्मे व्यक्तियों की ओर प्राकृतिक रूप से आकर्षित होते हैं।
 
एक अंक के जातक बुद्धिमान लोगों के प्रति काफ़ी जल्दी आकर्षित होते हैं। इस अंक के जातक धन के मामले में काफ़ी भाग्यशाली होते हैं। अंकशास्त्र की आपको सलाह है कि आपको अधिक उदारवादी और ख़र्चीला होने से बचना चाहिए। खुद पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आपको जुआ खेलने की आदत लग सकती है
 
चूंकि एक अंक का स्वामी सूर्य है, इसलिए इनकी बौद्धिक क्षमता काफ़ी अच्छी होती है। सूर्य के कारण इस अंक के जातक शारीरिक कार्यों की बजाय मानसिक कार्यों को अधिक कुशलता से कर सकते हैं। देखा गया है कि इस अंक के जातकों की नेतृत्व क्षमता भी काफ़ी अच्छी होती है। इस अंक के लोग प्रशासनिक एवं आधिकारक पदों पर सफ़लतापूर्वक काम करते हैं। ये लोग काफ़ी साहसी और बहादुर होते हैं, जिसके कारण ये लोग कठिन से कठिन समस्या का हल आसानी से निकाल लेते हैं।

यात्रा और अवलोकन के माध्यम से इन लोगों के ज्ञान में काफ़ी वृद्धि होती है। एक अंक के जातकों की वृद्धि बहुत स्पष्ट और रचनात्मक होती है, इसलिए देखा गया है कि यह लोग दूसरों का आदेश लेना पसंद नहीं करते हैं। यह लोग काफ़ी रचनात्मक होते हैं और किसी ना किसी कला में पारंगत होते हैं। इनमें से कुछ लोग अध्यात्म की ओर आकर्षित हो जाते हैं।