HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

कार्यकर्ता महाकुम्भ से पहले भाजपा की ‘फज़ीहत’, बस ऑपरेटर्स ने बसें देने से किया ‘इनकार’

24 Sep 2018
भाजपा के पहले के कार्यक्रमों का करोड़ों का ‘बकाया’, बस ऑपरेटर्स की बसें देने ‘ना’

SEP 24 (WTN) – कल यानि 25 सितम्बर को भोपाल में होने जा रहे भाजपा के कार्यकर्ता महाकुम्भ के लिए भाजपा का दावा है कि इस बार का कार्यकर्ता महाकुम्भ ‘ऐतिहासिक’ होगा जिसमें लाखों की तादात में कार्यकर्ता जुटेंगे। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता महाकुम्भ के लिए लाखों कार्यकर्ताओं को बसों से भोपाल लाने पर ‘संकट’ खड़ा हो गया है, क्योंकि इसके लिए बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने बसें देने से ‘इनकार’ कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बस ऑपरेटर्स ने बसें देने से इसलिए इनकार कर दिया है क्योंकि उनका कहना है कि भाजपा के पहले के कार्यक्रमों का ‘पिछला भुगतान’ जब तक नहीं होगा तब तक बसें नहीं दी जाएंगी।
  
बस ऑपरेटर्स का आरोप है कि भाजपा के पिछले कार्यक्रमों का पहले का क़रीब तीन करोड़ 17 लाख रुपये से ज़्यादा का भुगतान ‘नहीं’ हुआ है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक बस ऑपरेटर्स का कहना है कि परिवहन मंत्री से उनकी वार्ता ‘विफल’ हो चुकी है। ऑपरेटर्स का कहना है कि भावांतर के कार्यक्रम में भी सिर्फ़ ‘आश्वासन’ देकर ही बसें लगवाई गईं थीं जिसका भुगतान अब तक नहीं हुआ है।
 
जानकारी के मुताबिक बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने फ़ैसला लिया है कि जब तक एडवांस भुगतान नहीं किया जाता है और पिछले भुगतान का चैक नहीं दिया जाएगा तब तक बसें नहीं दी जाएगी। इधर ‘फज़ीहत’ होते देख भाजपा ज़िलाध्यक्ष और विधायक बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन को ‘मनाने’ में जुटे हैं।
 
वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को महाकुम्भ में लाने के लिए भाजपा ने आठ स्पेशल ट्रेनों को बुक किया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा ने इन ट्रेनों की एडवांस बुकिंग कर ली है। एक ट्रेन में लगभग पांच हज़ार कार्यकर्ता भोपाल पहुंचने की बात कही जा रही है। इसके लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है जिसके अनुसार हबीबगंज रेलवे स्टेशन की ‘सेकेण्ड एन्ट्री’ को पूरी तरह से ‘बंद’ कर दिया गया है।
 
इधर, भोपाल में होने जा रहे भाजपा के कार्यकर्ता महाकुम्भ पर कांग्रेस ने ‘निशाना’ साधा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का कहना है कि भाजपा के कार्यकर्ता महाकुम्भ में ‘सरकारी तंत्र’ का जमकर ‘दुरुपयोग’ हो रहा है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए अजय सिंह ने कहा कि दस लाख की भीड़ जुटने का दावा करने वाली भाजपा आयोजन स्थल में आने वाले एक लाख कार्यकर्ताओं के लिए ही भोजन की व्यवस्था कर रही है, जो साफ़ बताता है कि भाजपा के कार्यकर्ता महाकुम्भ में कितनी भीड़ जुटेगी।