HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

आप भी जानिए एफ़बीआई और सीआईए के बीच अंतर

25 Sep 2018
एफ़बीआई का काम है अमेरिका के अंदर घरेलू अपराधों की जांच करना, सीआईए करता है विदेश में जासूसी

SEP 25 (WTN) – आपने अमेरिकी की जो जांच एजेंसियों एफ़बीआई और सीआईए के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन इन दोनों के बीच काफ़ी बड़ा अंतर है। यदि आप इन दोनों के बीच अंतर को नहीं जानते हैं, तो हम आपको बताते हैं।
 
एफ़बीआई को हिन्दी में संघीय जांच ब्यूरो कहा जाता है। FBI का इंग्लिश में पूरा नाम Federal Bureau of Investigation है। एफ़बीआई का काम संयुक्त राज्य अमेरिका में घरेलू अपराध और ख़ुफ़िया जांच के मुद्दों से सम्बन्धित है। एफ़बीआई की मुख्य प्राथमिकताओं में अमेरिका के भीतर आतंकी गतिविधियों की रोकथाम करना है, साथ ही घरेलू प्रवर्तन कानूनों को सख्ती से लागू करना है। FBI ज़्यादातर राज्य और स्थानीय आपराधिक जांच के लिए सहायता प्रदान करता है।
 
सीआईए को हिन्दी में केन्द्रीय गुप्तचर संस्था कहा जाता है। CIA का इंग्लिश में पूरा नाम Central Intelligence Agency है। सीआईए संयुक्त राज्य अमेरिका की एक ख़ुफ़िया एजेंसी है, जिसका काम अमेरिका के बाहर बैठे जासूसों की माध्यम से ख़ुफ़िया जानकारी हासिल करना है।
 
एफ़बीआई अमेरिकी न्याय विभाग के अंतर्गत काम करता है और यह अमेरिका में कानून लागू करने के लिए ज़िम्मेदार है। इधर, सीआईए अपने आप में एक स्वतंत्र एजेंसी है।
 
एफ़बीआई की स्थापना 26 जुलाई, 1908 को हुई थी। वहीं सीआईए की स्थापना 18 सितम्बर 1947 को राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पर हस्ताक्षर करने के बाद हुई थी।
 
जानकारी के मुताबिक साल 2016 में CIA में क़रीब 25,000 एजेंट और 35,000 कर्मचारी थे। जबकि एफ़बीआई के पास क़रीब 13,000 एजेंट, 22,000 कर्मचारी और 3,000 ख़ुफ़िया विश्लेषक थे।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एफ़बीआई  आतंकवादी हमलों से अमेरिका की रक्षा करता है साथ ही अमेरिका को विदेशी ख़ुफ़िया गतिविधियों और जासूसी की जानकारी देता है। वहीं साइबर अपराधों को रोकने के साथ-साथ देश में मौजूद सार्वजानिक भ्रष्टाचार को रोकना भी एफ़बीआई का काम है। एफ़बीआई अमेरिका के भीतर हत्याओं, अंतरराज्यीय अपराधों और अपहरण के मामलों की भी जांच करता है। वहीं सीआईए के कामों में विदेशी ख़ुफ़िया कार्यवाहियां शामिल हैं। इसका मुख्य काम यह पता लगाना है कि कौन सा देश या संगठन अमेरिका के ख़िलाफ़ साज़िश रच रहा है।