HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

विश्लेषण: राफेल विवाद में अब ‘जीजाजी’ और पाकिस्तान की ‘एंट्री’

25 Sep 2018
भाजपा का बड़ा आरोप, कहा, “राफेल डील रद्द कराकर राहुल गांधी अपने जीजा राबर्ट वाड्रा के क़रीबी को पहुंचाना चाहते हैं फ़ायदा”

SEP 25 (WTN) – राफेल पर मचा राजनीतिक घमासान भारत में रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अभी तक तो राफेल विवाद में आपने कांग्रेस, भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, फ्रांस, दसॉल्ट एविएशन और निर्मला सीतारमण का नाम ही सुना होगा। लेकिन अब इस पूरे विवाद में दो नये नाम आ गये हैं। एक नाम है राहुल गांधी के जीजा राबर्ट वाड्रा का और दूसरा नाम है पाकिस्तान का।

हर दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल मुद्दे पर सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘निशाना’ साध रहे हैं और उन्हें सीधे तौर पर ‘चोर’ कह रहे हैं। अब जबकि हमला सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हो रहा है तो फ़िर भाजपा शांत कैसे रह सकती है। राफेल के ‘महाभारत’ में अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा राबर्ट वाड्रा का नाम भाजपा ने ‘उछालकर’ इस राजनीतिक घमासान में ‘नया ट्विस्ट’ ला दिया है।

भाजपा ने राफेल मुद्दे पर पलटवार करते हुए सीधे-सीधे अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके जीजा राबर्ट वाड्रा को लपेटा है। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है “राहुल गांधी राफेल सौदे को रद्द कराने के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक षडयंत्र में शामिल हैं और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद इस गठजोड़ का हिस्सा हैं।“
 
इतना ही नहीं भाजपा ने दावा किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस सौदे को ख़त्म कराकर अपने जीजाजी राबर्ट वाड्रा से सम्बन्धित एक फ़र्म की ‘मदद’ करना चाहते है। भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत ने लड़ाकू विमान सौदे को लेकर हर रोज़ हो रहे राजनीतिक विवाद में गांधी परिवार को घसीटते हुए आरोप लगाया कि यूपीए सरकार ने वाड्रा से जुड़ी एक निजी कम्पनी को ‘बिचौलिये’ के रूप में नहीं चुने जाने के बाद इस सौदे पर ‘विराम’ लगा दिया था।
 
शेखावत ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे षडयंत्र में पाकिस्तान की भूमिका भी है। उन्होंने कहा कि इसका सबूत है पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक का ट्वीट जिसमें उन्होंने लिखा है कि राहुल गांधी अगले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। शेखावत ने फ्रांस्वा ओलांद का नाम लेकर कहा, “कैसे राहुल गांधी और वह (ओलांद) गठजोड़ के एक हिस्से के रूप में जुड़े हुए हैं और सौदे को ख़त्म करने की कोशिश कर रहे हैं, यह सब समझने की जरूरत है।”
 
राफेल विवाद में अब भाजपा का आरोप है कि इस सौदे को ‘रद्द’ कराने की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘साज़िश’ हो रही है। भाजपा प्रवक्ता सम्बित पात्रा ने बहुत पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान में दिये बयानों का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी और पाकिस्तानी नेताओं के बीच समानता यही बताती है कि दोनों ही भारतीय राजनीति से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हटाना चाहते हैं।
 
राफेल विवाद पर जिस तरह से हर रोज़ बयान आ रहे हैं उससे साफ़ है कि यह मामला अब 2019 के लोकसभा चुनाव की दशा और दिशा तय करेगा। लेकिन भारतीय सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर कांग्रेस को काफ़ी सोच समझकर बयान देना चाहिए। वहीं इस पूरे मामले में पाकिस्तान का हस्तेक्षप कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है। पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री ने जिस तरह से राहुला गांधी को भारत का अगला प्रधानमंत्री कहा है उससे कांग्रेस को किनारा करना चाहिए और पाकिस्तान को साफ़ कर देना चाहिए कि उसे भारत के आंतरिक मामलों में दख़ल देने की कोई ज़रूरत नहीं है।