HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

ऊर्जावान और बलशाली होते हैं अंक स्वामी चार वाले लोग

28 Sep 2018
भरोसे के लायक होते हैं अंक स्वामी चार वाले लोग, समाज में मिलता हैं इन्हें सम्मान

SEP 28 (WTN) – आइये अंकशास्त्र के ज़रिये जानते हैं कि अंक स्वामी 4 वाले जातकों का स्वभाव और भाग्य कैसा होता है। अंक स्वामी चार वाले जातकों के लिए शुभ दिन रविवार होता है। यह अंक का स्वामी यूरेनस है। देखा गया है कि इस अंक में जन्में लोग ऊर्जावान, बलशाली और प्रगतिशील होते हैं। ये लोग फरवरी 19 से मार्च 20 तथा 21 अक्तूबर से 20 नवम्बर के बीच जन्मे लोगों की ओर प्राकृतिक रूप से आकर्षित होते हैं। इसी प्रकार ये 1, 2, 4, 7 व 8 अंक द्वारा शासित व्यक्तियों के साथ रहना पसंद करते हैं।
 
अंक स्वामी चार वाले लोगों की वित्तीय स्थिति काफ़ी अच्छी रहती है। इन लोगों की भौतिक वस्तुओं के प्रति लालसा कम ही रहती है। वैसे तो यह लोग काफ़ी कम खर्चीले होते हैं, लेकिन इनका घर बहुत ही अच्छे तरीके से सजा रहता है। इन लोगों को अच्छी सफलता 40 वर्ष की उम्र के बाद ही मिल पाती है।
 
इन लोगों के जीवन में क्रांतिकारी और अप्रत्याशित बदलाव आते ही रहते हैं और ये बदलाव अधिकतर इनके अच्छे के लिए ही होते हैं। अंक स्वामी चार वाले लोग मानव जीवन और समाज की भलाई के लिए काम करना पसंद करते हैं। इन लोगों को दिखावा और चापलूसी पसंद नहीं। ये लोग कला और संगीत को काफ़ी पसंद करते हैं।
 
देखा गया है कि कई बार इनको अधिक बेहतर करने के लिए किसी प्रेरणा की आवश्यकता पड़ती है। इन लोगों में अपनी ग़लती कबूल करने का साहस होता है। यह कोई भी काम हमेशा अपनी बुद्धि से ही करते हैं। इन लोगों का जीवन काफ़ी व्यस्त रहता है। ये लोग भरोसे के लायक़ होते हैं जिस कारण ये लोग समाज में बहुत सम्मान पाते हैं।