HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए विदेशों में ड्राइविंग के अजीब नियम

28 Sep 2018
अलग-अलग देशों में ड्राइविंग के अलग-अलग कानून
 

SEP 28 (WTN) – भारत में ड्राइविंग के लिए कई नियम हैं जिन्हें आप जानते ही होंगे। वैसे तो भारत में ड्राइविंग के लिए कोई भी ऐसा अजीब नियम नहीं है जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ता हो। लेकिन कई देशों में ड्राइविंग के ऐसे अजीब नियम हैं जिनके बारे में आप जानेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे। आखिर क्या हैं ये नियम, जानते हैं।
 
स्‍वीडन
यूरोप के इस देश में कार चलाते समय हेडलाइट दिन भर जलाये रखना अनिवार्य है। इतना ही नहीं यदि सर्दी के दिनों में अगर आपने हेडलाइट नहीं जलाई तो आप पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि स्वीडन में कोहरा बहुत होता है ऐसे में ड्राइविंग करते समय ड्राइवर को आगे साफ़ दिखाई दे और लोगों को भी गाड़ियां दिखाईं दे इसलिए हेडलाइट जलाना अनिवार्य किया गया है।
 
साइप्रस
छोटे से देश साइप्रस में लोगों को कार में खाने-पीने की इजाज़त नहीं है। यदि ऐसा करते कोई पाये जाता है तो उस पर भारी जुर्माना लग सकता है। यदि किसी को कुछ भी खाना-पीना है तो गाड़ी से उतरकर किसी होटल में ही खा सकते हैं।
 
मॉस्‍को
रूस की राजधानी मॉस्‍को में कारों को साफ़ रखना बेहद ज़रूरी है। यदि आपकी कार गंदी पाई गई तो आप पर ज़ुर्माना भी हो सकता है।
 
थाईलैण्ड
एशिया के पूर्व में स्थित देश थाईलैण्ड में तो ड्राइविंग करने के लिए अलग ही नियम है। यहां पर ड्राइविंग करते समय शर्ट पहनना अनिवार्य है। यदि आप टॉपलेस होकर गाड़ी चलाते हैं तो यह वहां पर ग़ैर क़ानूनी माना जाता है और इस पर जुर्माना भी लगता है। मौसम कोई भी हो आपको शर्ट पहनकर ही ड्राइविंग करना है।
 
जापान
उगते सूरज के देश के नाम से प्रसिद्ध जापान, नियमों और सख्त कानून के लिए जाना जाता है। जापान में यदि आप ड्राइविंग करते समय पैदल यात्रियों पर पानी उछालते हैं तो यह वहां पर ग़ैर क़ानूनी है। ऐसा करते पाये जाने पर जुर्माना लग सकता है।
 
चीन
दुनिया की सबसे ज़्यादा आबादी वाले देश चीन में यदि आप ड्राइविंग करते समय पैदल यात्री के लिए कार रोकते हैं तो यह क़ानून के ख़िलाफ़ है और ऐसा करते पाये जाने पर ड्राइवर पर जुर्माने का प्रावधान है।