HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

ईरान से कच्चे तेल का आयात नवम्बर से हो सकता है बंद, आसमान छू सकती हैं पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतें

27 Sep 2018
अमेरिकी प्रतिबंधों से घबराया ईरान, दे सकता है कच्चे तेल पर भारी डिस्काउण्ट

SEP 27 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि नवम्बर से ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध शुरू होने वाले हैं। इन प्रतिबंधों से सतर्क भारत ने इसको लेकर अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत नवम्बर में ईरान से क्रूड ऑयल नहीं खरीदने का विचार कर रहा है। यदि ऐसा होता है तो ईरान का क्रूड ऑयल का एक बड़ा ग्राहक कम हो जाएगा।
 
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय तेल कम्पनियों, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने नवम्बर महीने में ईरान से तेल की खेप का ऑर्डर अब तक नहीं दिया है। सूत्रों के मुताबिक, मैंगलोर रिफ़ाइनरी एण्ड पेट्रोकेमिकल भी नवम्बर महीने के लिए कुछ ऐसा ही करने का विचार बना रही है।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवम्बर की खेप के लिए अक्टूबर के शुरुआत तक ऑर्डर दिया जा सकता है, इसलिए हो सकता है कि कम्पनियों के विचार बदल जाएं। आशंका है कि नवम्बर में ईरान से तेल आयात पर शुरू हो रही अमेरिकी पाबंदी के कारण ब्रेंट क्रूड का भाव 80 डॉलर से भी काफ़ी आगे जा सकता है। यदि ऐसा रहा तो भारत में पेट्रोल-डीज़ल के दाम तेज़ी से बढ़ेंगे।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन के बाद भारत ईरान का दूसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। वहीं ईरान के कच्चे तेल से निर्यात में गिरावट की वजह से ब्रेंट क्रूड का भाव चार साल के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंचकर 80 डॉलर के पार हो चुका है। भारत ही नहीं दक्षिण कोरिया, जापान और यूरोपीय देश भी ईरान से तेल आयात बंद करने जा रहे हैं।
 
अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद घबराए ईरान ने अब नया दांव चलने की सोची है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक ईरान प्रतिबंधों के कारण एशिया की तरफ़ बड़ी उम्मीद से देख रहा है। ईरान अपनी आर्थिक हालत में सुधार के लिए भारत समेत बाकी एशियाई देशों को तेल की क़ीमत में भारी डिस्काउण्ट देने के बारे में सोच रहा है।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कच्चे तेल के आयात को लेकर ईरान का सीधा मुकाबला सऊदी अरब से है। सूत्रों के मुताबिक, ईरान की नेशनल ईरानियन ऑयल कम्पनी सेल्स के लिए अपने प्राइस काफ़ी कम कर सकती है। कहा जा रहा है कि यह डिस्काउण्ट पिछले 14 सालों में दिया गया सबसे बड़ा डिस्काउण्ट हो सकता है। वैसे यह सिर्फ़ ख़बर है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
 
वैसे यदि भारत ईरान से तेल का आयात बंद करता है तो भारत में पेट्रोल-डीज़ल के दाम काफ़ी बढ़ सकते हैं। कहा जा रहा है नवम्बर के बाद भारत में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच सकता है। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के बाद भारत को सउदी अरब, यूएई, क़तर, कुवैत और इराक़ जैसे देशों से कच्चा तेल आयात करना पड़ेगा।