HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए तरह-तरह के झण्डों के बारे में

29 Sep 2018
नेपाल का झण्डा नहीं है आयाताकार, तो गुआम देश के झण्डे में लिखा है उसका नाम

SEP 29 (WTN) – हर देश का अपना एक झण्डा होता है जिसकी एक ख़ासियत होती है। लेकिन दुनिया के कुछ देशों और संस्थाओं के झण्डे ऐसे हैं जिन्हें आप देखेंगे तो आप सोचने पर मज़बूर हो जाएंगे कि आखिर ऐसे झण्डे क्यों बनाए गये हैं। आइये आज आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ अलग-अलग तरह के झण्डों के बारे में।
 
हथियार हिंसा के प्रतीक माने जाते हैं, लेकिन मोजाम्बिक देश दुनिया का एकलौता ऐसा देश है जिसके झण्डे पर आपको AK-47 देखने को मिलेगी। मोजाम्बिक के नागरिकों का मानना है कि झण्डे में मौजूद AK-47 रक्षा और सतर्कता का प्रतीक है।
 
एंटवर्प बेल्जियम का एक शहर है, इसका झण्डा भी काफ़ी अजीब है। इसके झण्डे में 4 लाइंस और 6 कॉलम्स में 24 बॉक्स मौज़ूद हैं
 
भारत के पड़ोसी देश नेपाल का झण्डा दुनिया का इकलौता ऐसा झण्डा है जो कि आयताकार नहीं है।
 
फ्रिसलैण्ड नीदरलैण्ड का एक राज्य है। यहां के झण्डे को आप पहली बार देखेंगे तो आपको यह एक रोमांटिक वॉलपेपर की तरह नज़र आएगा। इस झण्डे में मौज़ूद हार्ट शेप आकृतियां दरअसल दिल नहीं बल्कि यलो वाटर लिली की पत्तियां हैं।
 
नॉर्थ काकेशियन अमीरात का झण्डा बिल्कुल स्माइल की तरह था। इस इस्लामिक स्टेट का अस्तित्व 1919 से 1920 के दौरान था।
 
गुआम देश के झण्डे में उस देश का बाकायदा नाम लिखा गया है। इस झण्डे को 9 फरवरी 1948 को अपनाया गया था।
 
भूमध्यसागर के सबसे बड़े द्वीप सिसली का झण्डा भी बड़ा अजीब है। इस झण्डे में तीन पैरों वाला इंसान बना हुआ है जो कि आइलैण्ड के तीन कोनों को दर्शाता है।
 
स्वाजीलैण्ड के झण्डे में मिलेट्री परम्पराओं को दिखाया गया है। इस झण्डे को 6 अक्टूबर, 1968 को ब्रिटेन से आज़ादी मिलने के बाद अपनाया गया था।
 
यूएस वर्जिन आइलैण्ड का झण्डा भी अजीब है। इस झण्डे में मौज़ूद बाज़ तीन तीर पकड़े हुए है जो कि तीन बड़े आइलैण्ड की तरफ़ इशारा करता है।