HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जीवन भर साथ निभाते हैं मेष राशि के जातक

05 Oct 2018
अपना निर्णय साथी पर थोपने की कोशिश करते हैं मेष राशि के प्रेमी

OCT 05 (WTN) – आइये आज आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार मेष राशि के लोग कैसे प्रेमी होते हैं। देखा गया है कि मेष राशि के जातक हमेशा प्यार की दुनिया में खोये रहते हैं। अपने प्यार को पाने के लिए ये लोग हर बात को नज़रअंदाज़ करने को भी तैयार रहते हैं। इनकी प्यार की कल्पना पूरी फ़िल्मी होती है, जैसे रात को मद्धम रोशनी में खाना खाना, मधुर संगीत, रात को साथी के हाथ में हाथ डाल कर देर रात तक चांद की रोशनी में घूमना।
 
मेष राशि वाले एक बार जिससे प्यार करते हैं उसका जीवन भर साथ निभाते हैं। साथ ही ये जो वादा करते हैं उसे पूरी शिद्दत से निभाते हैं। ज्योतिष के अनुसार मेष राशि वालों के आदर्श जीवन साथी सिंह, धनु तथा खुद मेष राशि वाले होते हैं। कई बार ये अपना निर्णय अपने प्रेमी पर थोपने की कोशिश करते हैं जिसके कारण इनका साथी इनसे नाराज़ हो जाता है, लेकिन साथी के नाराज़ होने पर इनका व्यवहार तुरंत ही बदल जाता है और बाद में ये सामान्य हो जाते हैं।
 
मेष राशि वाले चूंकि अपने साथी से बहुत प्यार करते हैं, इसलिए ये उनसे काफ़ी अपेक्षाएं भी रखते हैं और चाहते हैं कि उनका साथी उनका पूरा ध्यान रखे। ऐसा मेष राशि की महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों के साथ ज़्यादा होता है। क्योंकि इस राशि की महिलाएं अपने साथी के अनुसार आसानी से ढल जाती हैं।
 
चूंकि ये लोग काफ़ी रोमांटिक होते हैं इसलिए ये अपना घर काफ़ी साफ-सुथरा रखने में विश्वास रखते हैं क्योंकि ऐसी जगहों पर इन्हें रोमांस करना पसंद है। ये कलात्मकता होने के साथ-साथ मॉर्डन भी होते हैं, इसी तरह इन्हें अपना साथी भी ऐसा ही चाहिए जो कि सामान्य तौर पर घरेलू रहे लेकिन रोमांस के समय मॉर्डन रहे।