HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए क्यों बंद हैं मध्य प्रदेश में सिनेमाघर और किस बात का विरोध कर रहे हैं सिनेमाघर मालिक

05 Oct 2018
नगर निगम के मनोरंजन कर के विरोघ में सामने आए सिनेमाघर मालिक

OCT 05 (WTN) – यदि आप इस वीकेण्ड पर शनिवार या रविवार को मध्य प्रदेश में फ़िल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो ज़रा रुकिये और पता कर लीजिए कि कहीं सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स बंद तो नहीं हैं? हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि आज यानि पांच अक्टबूर से मध्य प्रदेश के सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स हड़ताल के कारण ‘अनिश्चितकाल’ के लिए बंद हैं।
 
अब आप जानने चाह रहे होंगे कि आखिर क्या कारण है कि ये बंद हैं? दरअसल पूरा मामला ‘दोहरे टैक्स’ के विरोध का है जिसके कारण सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स के मालिक हड़ताल पर चले गये हैं। कल हुई एमपी सिनेप्लेक्स एसोसिएशन की बैठक में ये फैसला लिया गया कि ‘दोहरे टैक्स’ के विरोध में मध्य प्रदेश के सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर अनिश्चितकाल तक के लिए बंद रहेंगे।
 
चलिए आपको बताते हैं कि आखिर यह ‘दोहरा टैक्स’ है क्या और इसका विरोध क्यों किया जा रहा है? जानकारी के मुताबिक एमपी मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन का कहना है कि सरकार उनके ऊपर दोहरा टैक्स लगा रही है जिसके कारण उनकी कमाई प्रभावित हो रही है। एसोसिएशन का कहना है कि वे एक ओर जीएसटी के रूप में टैक्स चुका रहे हैं तो दूसरी तरफ़ अब नगर निगम ने ‘मनोरंजन कर’ के नाम पर मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों पर 5 से 15 प्रतिशत का कर लगा दिया है। जिसके कारण उन पर दोहरे टैक्स की मार पड़ रही है।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में मनोरंजन कर के रूप में 100 रुपए के टिकिट पर 5 प्रतिशत का टैक्स है। वहीं 200 रुपये के टिकिट पर 10 प्रतिशत और 300 से 500 रुपये के टिकिट पर 15 प्रतिशत मनोरंजन कर है। एसोसिएशन का कहना है कि इसके अलावा भोपाल में पहले से ही प्रत्येक शो पर 200 रुपए अलग से वसूले जा रहे हैं। वहीं एसोसिएशन का कहना है कि टिकटों पर 18 से 28 प्रतिशत तक जीएसटी वैसे ही लग रहा है, लेकिन अब इसके बाद स्थानीय स्तर पर मनोरंजन कर लगाने का एलान कर दिया गया है जो कि ‘एक देश, एक कर’ के सिद्धांत के ख़िलाफ़ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भोपाल में सिनेमाघरों पर 15 प्रतिशत और इंदौर में पांच प्रतिशत मनोरंजन कर लगाया गया है।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिनेमाघरों पर लगने वाला टैक्स को सिनेमा संचालक और निर्माता आधा-आधा वहन करते हैं, लेकिन इस मामले में प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने मध्य प्रदेश में मनोरंजन टैक्स का खर्चा उठाने से ‘साफ़ इनकार’ कर दिया है। इस बारे में उनका कहना है जीएसटी के बाद मनोरंजन कर देश में कहीं भी नहीं लग रहा है तो वे मध्य प्रदेश में यह टैक्स नहीं देंगे।
 
मध्य प्रदेश में सिनेमाघरों और सिनेप्लेक्स की हड़ताल के कारण फ़िल्म निर्माताओं को काफ़ी नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि आज से मध्य प्रदेश में क़रीब 450 सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स बंद हैं। तो ऐसे में आज रिलीज़ हुई सलमान खान द्वारा निर्मित 'लवयात्री'  और आयुषमान खुराना की फ़िल्म 'अंधाधुन' को मध्य प्रदेश से कमाई के मामले में निराशा ही हाथ लगेगी। वहीं पहले से चल रहीं फ़िल्में ‘सुई धागा’ और ‘पटाख़ा’ के लिए भी मध्य प्रदेश में जब तक सिनेमाघरों की हड़ताल रहेगी तब तक कुछ कमाई नहीं होना।