HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

प्यार का इज़हार करने में संकोची होते हैं कर्क राशि के लोग

08 Oct 2018
जीवनसाथी का चुनाव सोच समझकर करते हैं कर्क राशि के जातक

OCT 08(WTN) - आइये जानते हैं कि कर्क राशि के जातकों की आदतें कैसी होती हैं और ये कैसे प्रेमी होते हैं। देखा गया है कर्क राशि के लोग कुछ अलग स्वभाव के होते हैं। जो लोग इनसे विपरीत व्यवहार करते हैं ये लोग उन्हीं से प्यार करते हैं। इन लोगों का आकर्षण उन लोगों की ओर ज़्यादा रहता है जो कि सफल, आत्मविश्वासी तथा मज़बूत होते हैं। लेकिन देखा गया है कि ये लोग अपने प्यार को अभिव्यक्त करने में असफल रहते हैं और इसी कारण इनका प्यार ज़्यादातर एकतरफ़ा ही रहता है।
 
ये लोग जल्दबाजी में अपनी शादी का फ़ैसला नहीं ले पाते हैं क्योंकि ये अपने जीवनसाथी का चुनाव खुले दिमाग से सोच-समझ कर ही करते हैं। ज्योतिष के अनुसार कर्क, वृश्चिक तथा मीन राशि वाले जातक कर्क राशि के लोगों के अच्छे साथी साबित होते हैं। ये लोग अपने साथी के प्रति काफ़ी ईमानदारी होते हैं और इसी कारण इनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है।
 
कर्क राशि के जातकों को घर के काम करना और बच्चों की देखभाल करना बहुत अच्छा लगता है। ये लोग ज़्यादा फिजूलखर्ची नहीं करते हैं और भविष्य की ज़रूरतों के लिए पैसा बचा कर रखते हैं। कर्क राशि के लोगों को अपने घर से बहुत प्यार होता है क्योंकि ये लोग खुद को यहां पर सुरक्षित महसूस करते हैं। ये लोग घर की ज़्यादा साफ़ सफ़ाई करने में रूचि नहीं दिखाते हैं यानि कि यदि घर गंदा भी पड़ा है तो इन्हें कोई ख़ास फ़र्क नहीं पड़ता है।