HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

अच्छे प्रेमी साबित होते हैं वृश्चिक राशि के लोग

12 Oct 2018
वैवाहिक जीवन काफ़ी सुखमय रहता है वृश्चिक राशि के जातकों का

0CT 12 (WTN) – ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि आख़िर कैसे प्रेमी और जीवनसाथी होते हैं वृश्चिक राशि के जातक। देखा गया है कि वृश्चिक राशि के लोग काफ़ी अच्छे प्रेमी साबित होते हैं। ये लोग अपने साथी की बात को बिना कहे ही समझ जाते हैं। इनका प्रेम इतना साफ़ और निश्चल होता है कि इनका कोई भी प्रेमी इन्हें भूल नहीं पाता है। यदि एक बार ये किसी का साथ निभाना शुरू करते हैं तो इनके व्यवहार के कारण इनका साथी इनसे दूर रहकर भी इन्हें भूल नहीं पाता है।
 
वृश्चिक राशि के जातक अपने व्यवहार से सभी लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करने का गुण रखते हैं। ये लोग जब किसी के सम्पर्क में आते हैं तो उससे तुरंत ही सच्चा प्यार करने लगते हैं, यानि के ये प्रेम में टाइमपास में विश्वास नहीं रखते हैं। वृश्चिक राशि के जातक अपने साथी के साथ बहुत ही जल्दी घुलमिल जाते हैं जिसके कारण इनका साथी इन पर बहुत जल्दी विश्वास करने लगता है। इनका वैवाहिक जीवन काफ़ी सुखपूर्वक रहता है क्योंकि ये अपने साथी की बातों को बहुत अच्छे से समझते हैं।
 
वृश्चिक राशि वाले बहुत ईर्ष्या रखने वाले भी होते हैं और देखा गया है कि अगर उन्हें कोई परेशानी हो तो फ़िर ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार कर्क, मीन और खुद वृश्चिक राशि के जातक इनके लिए अच्छे साथी साबित हो सकते हैं। अपने प्रेम के पीछे आपका अपने परिवार से झगड़ा हो सकता है, क्योंकि आपको लगता है कि आपके परिवार वाले आपको और आपके प्यार को ठीक से नहीं समझ पा रहे हैं।