HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जीवनसाथी के प्रति ईमानदार होते हैं धनु राशि के जातक

06 Oct 2018
जीवनसाथी के लिए किसी भी तरह का ख़तरा मोल ले सकते हैं धनु राशि के लोग
 
OCT 13 (WTN) – आइये ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि कैसे प्रेमी और जीवनसाथी होते हैं धनु राशि के जातक। देखा गया है कि धनु राशि के जातकों में प्यार की भावना बहुत होती है, लेकिन ये लोग अपने प्रेम का प्रदर्शन करने में विश्वास नहीं करते हैं। क्योंकि इनका प्यार फ़िल्मी नहीं होता है और ये सच्चा प्रेम करते हैं दिखावा नहीं। इनकी इसी आदत के कारण इनका साथी इन्हें भावनात्मक रूप से कमज़ोर मानता है, लेकिन अपने सच्चे प्रेम के कारण ये लोग अपने साथी को अपने प्रेम का एहसास करा ही देते हैं।
 
अपने साथी के साथ इन लोगों को घूमना और एडवेंचर करना काफ़ी पसंद आता है। मेष, सिंह और खुद धनु राशि के लोग धनु राशि के जातकों का स्वभाव और व्यवहार अच्छी तरह से समझ लेते हैं और इनका साथ ईमानदारी से निभाते हैं। धनु राशि के जातक काफ़ी अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं। ये लोग विवाह के बाद सैक्स लाइफ़ ज्यादा जीने में विश्वास रखते हैं इसलिए जल्दी बच्चों की चाहत इन्हें नहीं होती है।
 
धनु राशि के जातक अपने जीवनसाथी को काफ़ी इज्ज़त देते हैं और उसका ख्याल भी रखते हैं। अपने जीवनसाथी की खुशियों के लिए ये लोग किसी भी तरह का ख़तरा मोल से सकते हैं। लेकिन हमारी आपको सलाह है कि किसी भी तरह के ख़तरे में खुद को डालने से पहले अपने ख़ुद का और अपने परिवार का पूरा ध्यान रखें, क्योंकि ये आप पर निर्भर हैं। धनु राशि के जातक अपने जीवनसाथी के साथ झूठ बोलकर रिश्ता रखना पसंद नहीं करते हैं, ये जो भी रिश्ता रखते हैं उसमें पूरी ईमानदारी होती है और सच कह देते हैं जिसके कारण कई बार इनका साथी इनसे नाराज़ हो जाता है, लेकिन इनकी ईमानदारी देखकर उसकी नाराज़गी जल्द ही दूर हो जाती है।