HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं मकर राशि के जातक

14 Oct 2018
शनि की शुभ दशा के कारण प्रेम में अनुशासित रहते हैं मकर राशि के जातक

OCT 14 (WTN) – आइये ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि मकर राशि के लोगों का प्रेम व्यवहार कैसा होता हो और ये लोग कैसे जीवनसाथी साबित होते हैं। देखा गया है कि मकर राशि के जातकों का प्रेम पवित्र और सच्चा होता है और ऐसा शनि की शुभ दशा के कारण होता है। ज्योतिष के अनुसार शनि ही मकर राशि के लोगों को प्रेम में पूरी तरह से अनुशासित बनाए रखता है। शनि ही इनको शांत रखता है, व्यवहारिक और गम्भीर बनाता है।
 
मकर राशि के लागों की इन्हीं खूबियों के कारण ये लोग शादी के लिए सही साथी का चयन कर पाते हैं। मकर राशि के जातकों के लिए वृषभ, वृश्चिक और कन्या राशि के जातक काफ़ी अच्छे जीवनसाथी साबित हो सकते हैं। मकर राशि के लोग अपने साथी के प्रति बहुत वफ़ादार होते हैं। इन लोगों को अपने घर से काफ़ी प्रेम होता है, लेकिन घरेलू झगड़े इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आते हैं।
 
यदि आप किसी मकर राशि वाले से ही शादी करते हैं तो आपको अपने ससुराल पक्ष के लोगों से भी प्यार करने के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि मकर राशि वालों की चाहत होती है कि उनका साथी उनके साथ-साथ उनके परिवारवालों से भी प्रेम करे और उन्हें सम्मान दे। वैसे तो मकर राशि के लोग शादी के बाद तलाक़ में विश्वास नहीं रखते हैं, लेकिन अगर ये एक बार तलाक़ का सोच लें तो फ़िर ये लोग तलाक़ लेकर ही रहते हैं।