HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

ज्योतिष के अनुसार जानिए कि कैसा हो आपका खाना और पीना

22 Oct 2018
वृश्चिक राशि के जातक दूर रहें मांस और शराब के सेवन से
 
OCT 22 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार कर्क, सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को किस तरह का भोजन करना चाहिए जिससे वे स्वस्थ रहें और किस तरह के भोजन से दूर रहना चाहिए जिससे हेल्थ पर कोई बुरा असर ना पड़े।
 
कर्क  - देखा गया है कि कर्क राशि के जातकों को मीठा बहुत पसंद है, इसलिए कई बार मीठा खाने के लालच में यह लोग कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। ज्योतिष की इनको सलाह है कि ये लोग मीठे से परहेज़ ही करें तो इनके लिए काफ़ी लाभ रहेगा। साथ ही इन्हें सलाह है कि कफ तत्व से अधिक प्रभावित होने के कारण इन्हें तैलीय और चिकने पदार्थों का कम से कम सेवन करना चाहिए। यदि स्वस्थ रहना है रोज़ शरीर की ज़रूरत के अनुसार पानी पीएं। 
 
सिंह – सिंह राशि के लोगों को तुला-भुना खाना बेहद पसंद होता है। देखा गया है कि इन पर सूर्य का प्रभाव अधिक होता है इसलिए हमारी इनको सलाह है कि ये लोग पानी ज़्यादा पीएं। इस राशि के जातकों को सात्विक भोजन पर जोर देना चाहिए। मिर्च-मसालेदार भोजन इनके लिए कई परेशानियां पैदा कर सकती है। खाने के बाद मठा पीना इनके लिए काफ़ी फायदेवाला साबित हो सकता है।
 
कन्या – कन्या राशि के जातकों के लिए अंकुरित आहार और हरी सब्जियां सबसे बढ़िया हैं। कन्या राशि पर चुंकि बुध का प्रभाव होता है, इसलिए ये लोग ज़्यादा से ज़्यादा हरी सब्जियां खाएं जो कि इनके लिए काफ़ी लाभदायक है। कन्या राशि के लोगों को रोज़ कपालभाति प्राणायाम करना चाहिए जिससे इन्हें मोटापा से मुक्ति मिल सकती है। कन्या राशि के लोग काफ़ी जल्दी मोटे हो जाते हैं जिसके कारण इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए इन लोगों को मोटापे से मुक्ति के लिए कपालभाति प्राणायाम हर रोज़ करना चाहिए।
 
वृश्चिक – वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है जो पित्त कारक है। इस राशि के लोगों को शरीर की ज़रूरत के मुताबिक़ अधिक पीना चाहिए नहीं तो पानी की कमी से उत्पन्न होने वाले रोग परेशान कर सकते हैं। पानी के साथ-साथ इन लोगों को शरीर की प्रकृति के अनुसार फलों के जूस को भी पाना चाहिए। ज्योतिष की सलाह है कि वृश्चिक राशि के लोगों को मांसाहार और शराब से दूर ही रहना चाहिए।