HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

भोपाल ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किये चुनाव सम्बन्धित दिशा निर्देश

22 Oct 2018
सुचारू चुनाव के लिए प्रशासन ने किया निर्देशित

OCT 22 (WTN) - भोपाल कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुदाम खाड़े ने ज़िले के समस्त बैंकों के मुख्य प्रबंधकों एवं डाकघर अधीक्षक को निर्देशित किया है कि विधानसभा चुनाव 2018 को सुगमतापूर्वक कराने के लिए प्रत्याशियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने पर उनके बैंक खाता खोलकर तत्परता से चेक बुक दी जाए।
 
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने अपने निर्देशित किया कि सभी बैंकों के मुख्य प्रबंधक अपने अधीनस्थ समस्त शाखा प्रबंधकों को निर्देशित भी करें कि निर्वाचन के इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की कठिनाई न उत्पन्न होने पाए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्याशियों द्वारा चाहे जाने पर उन्हें तत्काल ही स्टेटमेंट भी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें।
 
इधर, विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर ने मीडिया कंट्रोल रूम की स्थापना की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कंट्रोल रूम चुनाव तक 24 घण्टे काम करेगा। इस कंट्रोल रूम में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित खबरों पर पूरी नज़र रखी जाएगी।

वहीं कलेक्टर ने सभी वाहन चालकों से अपेक्षा की है कि वे वाहन का उपयोग करते समय वाहन के सभी दस्तावेज अपने साथ रखें तथा वाहन की तलाशी के दौरान अधिकारियों के मांगे जाने पर दस्तावेज़ प्रस्तुत करें।