HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

रेलवे अधिकारियों की ‘सूझबूझ’ से मिलेगी भोपाल को एक नई हमसफ़र एक्सप्रेस

22 Oct 2018
हबीबगंज से अहमदाबाद का सफ़र होगा 14 घण्टे में पूरा
 

OCT 22 (WTN) – रेलवे के अधिकारियों की सूझबूझ के कारण भोपालवासियों को जल्द ही तीसरी साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस मिलने वाली है। हबीबगंज से चलने वाली यह हमसफ़र एक्सप्रेस अहमदाबाद तक चलेगी और क़रीब 14 घण्टे में अपनी यात्रा पूरी करेगी। इसके चलने से यात्रियों को काफ़ी फ़ायदा होगा। क्योंकि अभी हबीबगंज, भोपाल से अहमदाबाद के लिए राजकोट एक्सप्रेस ही एक मात्र डेली ट्रेन है। हालांकि, बैरागढ़ से दो और भोपाल से एक साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन भी है, लेकिन इसमें यात्रियों का काफ़ी दबाव रहता है।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में हबीबगंज से पुणे और हबीबगंज से संतरागाछी के बीच दो साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस चलाई गई हैं। दोनों हमसफर एक्सप्रेस के चलने के बाद आधुनिक एलएचबी रैक पूरे ढाई दिन हबीबगंज यार्ड में खड़ा रहता है। इस बारे में रेलवे बोर्ड के अधिकारियों का कहना है ढाई दिन तक रैक को खड़ा रखना ठीक नहीं है। ऐसे में इसका उपयोग हबीबगंज से अहमदाबाद के बीच तीसरी हमसफ़र एक्सप्रेस ट्रेन चलाकर किया जाएगा।

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि हबीबगंज से अहमदाबाद पहुंचने में राजकोट एक्सप्रेस को 14 घण्टे 20 मिनिट लगते हैं। इस तरह हमसफ़र एक्सप्रेस भी हबीबगंज से अहमदाबाद के बीच 28 घण्टे में आना-जाना कर लेगी। इस तरह रैक का उपयोग होगा और यात्रियों को भी काफ़ी राहत मिलेगी। बजाय ढाई दिनों तक रैक को खड़े रखने के अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन शुरू करके रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने काफ़ी समझदारी का काम किया है।
दरअसल हबीबगंज से प्रत्येक शनिवार शाम 5.25 बजे हमसफ़र एक्सप्रेस चलती है, जो कि रविवार सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर पुणे पहुंचती है। यहां से प्रत्येक रविवार दोपहर 3 बजकर 15 मिनट बजे हमसफ़र एक्सप्रेस फिर चलती है, जो कि सोमवार सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर हबीबगंज पहुंचती है।
 
अब यहां हबीबगंज स्टेशन पर हमसफ़र एक्सप्रेस का रैक पूरे सोमवार के दिन और मंगलवार के पूरे दिन खड़ा रहता है। फिर प्रत्येक बुधवार दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर हमसफ़र एक्सप्रेस रवाना होती है, जो कि गुरुवार शाम 4 बजकर 45 मिनट पर संतरागाछी पहुंचती है। संतरागाछी से यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को रात 8 बजकर 25 मिनट पर चलकर अगले दिन शुक्रवार रात 9 बजे हबीबगंज आ जाती है। ऐसे में सोमवार और मंगलवार के दिन का उपयोग इस ट्रेन को अहमदाबाद चलाने में किया जाएगा।