HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

बहुत सहनशील होते हैं कन्या राशि के लोग

16 Nov 2018
कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी नहीं घबराते हैं कन्या राशि के जातक
 
NOV 16 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार कन्या राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। कन्या राशि के लोग सभी को साथ लेकर चलते हैं। देखा गया है कि ये लोग सभी को खुश करने का प्रयास करते हैं जिसके कारण कई लोग इनसे नाराज़ हो जाते हैं। कन्या राशि के लोगों की आदत होती है कि ये लोग सबकी बातें सुनते हैं और सहन करते हैं, जब तक किसी की बात को सहा जा सकता है ये लोग सहते हैं, लेकिन अति होने पर इन लोगों को गुस्सा बहुत आता है और फ़िर ये तीखी प्रतिक्रिया देते हैं।
 
कन्या राशि के लोगों को हर बात गुप्त रखने की आदत होती है। यदि इन लोगों से कोई बात की जाए तो ये लोग उस बात को खुद तक ही सीमित रखते हैं। कन्या राशि के जातक दयालु होते हैं और ये लोग सभी की तक़लीफ़ों को सुनते हैं और उसका समाधान करते हैं। लेकिन जब इन लोगों को कोई परेशानी या तक़लीफ़ होती है तो ये लोग किसी से नहीं कहते हैं। ये लोग खुद ही सभी परेशानियों को सहते रहते हैं।
 
कन्या राशि का स्वामी बुध है इसलिए ये लोग काफ़ी बुद्धिमान और कोमल स्वभाव के होते हैं। अपने स्वभाव और व्यवहार के कारण ये लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करने में सफ़ल रहते हैं। लोग इनकी बातों से बहुत ज़ल्दी प्रभावित हो जाते हैं। वाणी कौशल यानि की बोलने की काल में माहिर होने के कारण ये लोग कठिन से कठिन काम को अपनी बातों से आसान बना लेते हैं। इन लोगों में कला होती है कि ये लोग बोझिल वातावरण को भी हंसी मजाक वाला बना देते हैं।
 
देखा गया है कि राशि स्वामी बुध का प्रभाव होने के कारण कन्या राशि के जातक घर और परिवार के सदस्यों को बीच बच्चों जैसी हरकतें करते हैं और सबका ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित करने की कोशिश करते हैं। ये लोग कई बार छोटे बच्चों की तरह जिद्दी होते हैं। ये लोग खुद को ज़ल्द ही किसी भी वातावरण में आसानी से ढाल लेते हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी ये लोग घबराते नहीं है और उस परिस्थिति का आसानी से सामना करते हैं। कन्या राशि के जातकों का मस्तिष्क हमेशा गतिमान रहता है इसलिए ये लोग किसी ना किसी महत्वपूर्ण विषय पर योजनाएं बनाते रहते हैं और उस पर काम करते रहते हैं।