HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

उदार और परोपकारी होते हैं मीन राशि के लोग

23 Nov 2018
अच्छे सलाहकार सिद्ध होते हैं मीन राशि के जातक

NOV 23 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार मीन राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। देखा गया है कि मीन राशि के जातक उदार होने के साथ-साथ परोपकारी भी होते हैं। इन लोगों के व्यवहार में चंचलता रहती है यानि कि ये लोग बच्चों के साथ बच्चे और बड़ों के साथ बड़े बन जाते हैं। वैसे तो यह लोग स्वभाव से शांत दिखते हैं, लेकिन क्रोध आने पर वे स्वयं को रोक नहीं पाते हैं।
 
ये लोग आध्यात्म और शिक्षा के क्षेत्रों से जुड़े रहते हैं साथ ही ये लोग ज्ञाता होते हैं जिसके कारण ये लोग अच्छे सलाहकार सिद्ध होते हैं। मीन राशि के लोगों को ईमानदारी से काम करना पसंद आता है। ये लोग अन्य लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं इसलिए इन लोगों को सम्मान मिलता है, लेकिन ये लोग पारम्परिक दृष्टिकोण से समझौता नहीं कर पाते हैं।
 
मीन राशि के लोग उच्चकोटि के कल्पनाशील होते हैं और काव्य और साहित्य के प्रति इन लोगों में विशेष रूचि होती है। जिसके साथ या जैसे माहौल में यह लोग रहते हैं, उसी की तरह ये बन जाते हैं। गम्भीर रहकर सोचना और बातें करना इन्हें पसंद होता है, जिसके कारण ये लोग बहुत अच्छे श्रोता और वक्ता साबित होते हैं।
 
मीन राशि के लोग किसी भी प्रकार का समझौता पसंद नहीं करते हैं। इनकी सोच और कामों में हमेशा नयापन मिलता है। ये लोग ईश्वर पर बहुत विश्वास करते हैं, जिसके कारण ये लोग छल या कपट से दूर रहते हैं। मीन राशि के लोग दार्शनिक प्रवृत्ति के होते हैं, इसलिए ये लोग किसी भी बात को बहुत ही सरलता और अच्छी तरह से समझ लेते हैं।
 
मीन राशि के जातकों को आज़ादी काफ़ी पसंद होती है, लेकिन फ़िर भी ये लोग परिवार से दूर नहीं रह पाते हैं। अधिकतर ये लोग अपने पारिवारिक व्यवसायों को आगे बढ़ाते हुए मिल जाते हैं। उत्साहित होकर काम करने में इन्हें मजा आता है, साथ ही किसी भी बाधा का ये लोग डटकर सामना करते हैं।
 
समय-समय पर मीन राशि के लोग अपनी योग्यता का परिचय देते रहते हैं, जिसके की इनका सम्मान हमेशा बना रहे। ये लोग सभी के साथ एक समान व्यवहार रखते हैं। मीन राशि के लोगों में मन में अपनों और परायों सभी के लिए प्रेम और दया का भाव होता है, इसलिए ये लोग सभी के चहेते होते हैं।