HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

पीपुल्स विश्वविद्यालय में वार्षिकोत्सव श्रृंखला की रंगारंग शुरुआत

29 Nov 2018
पीपुल्स विश्वविद्यालय वार्षिकोत्सव में बढ़ चढ़कर शिरकत कर रहे हैं विद्यार्थी

NOV 29 (WTN) - पीपुल्स विश्वविद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की साप्ताहिक श्रृंखला का रंगारंग आगाज़ हुआ। इस श्रृंखला के तहत पीपुल्स विश्वविद्यालय की सभी सम्बध्द इकाइयों में विभिन्न प्रतियोगिताओ के आयोजन किये गए हैं।
 
पीपुल्स इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एण्ड कैटरिंग टेक्नोलॉजी संस्थान में फायरलेस कुकिंग कॉम्पिटिशन, सलाद डेकोरेशन एवं फ्लॉवर अरेंजमेंट प्रतियोगिता आयोजित की गई।
 
पीपुल्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में मेहंदी कॉम्पिटिशन और फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बढ़चढ़ कर विद्यार्थियों ने भाग लिया।
 
पीपुल्स डेंटल अकादमी में डांस एवं सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। पीपुल्स कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एण्ड रिसर्च ने पोस्टर मेकिंग और रंगोली कॉम्पिटिशन का आयोजन किया।
 
आने वाले दिनों में अन्य इकाइयों में निबंध प्रतियोगिता, डम्ब शिराज़ फैशन शोबेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट, रोबोट रेस, साइंटिफिक मॉडल मेकिंग इत्यादि का आयोजन किया गया है। इस दौरान खेल प्रतियोगिताएं भी ज़ोर-शोर से चल रही हैं, जिसमें सभी विद्यार्थी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है और इसी के कारण पूरे कैम्पस में उमंग एवं उल्लास का वातावरण है।