HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए दुनिया के ख़तरनाक कुत्तों के बारे में

29 Nov 2018
ऐसे ख़तरनाक कुत्ते, जिनके पालने पर लगा चुका है कई देशों में प्रतिबंध

NOV 29 (WTN) – दुनिया में यदि जानवरों में सबसे ज़्यादा वफ़ादारी किसे में है, तो वो हैं कुत्ते। इसलिए पूरी दुनिया में कुत्तों को पालने का शौक है। कुत्ते अपने मालिक के प्रति इतने वफ़ादार तक हो सकते हैं कि वे कई बार उनके लिए अपने जान तक पर खेल जाते हैं। इतना ही नहीं, यदि मालिक पर कोई ख़तरा उन्हें महसूस होता है, तो वे मालिक के दुश्मन की जान तक भी ले सकते हैं।
 
आइये आज हम आज बताते हैं दुनियाभर के कुछ कुत्तों की ख़तरनाक नस्लों के बारे में। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये कुत्ते इतने ख़तरनाक हैं कि इनमें से कई कुत्तों को पालने पर दुनिया के कई देशों में बैन लग चुका है।
 
पिट बुल - पिट बुल प्रजाति के कुत्ते काफ़ी ख़तरनाक और आक्रामक नस्ल के होते हैं। आमतौर पर इसका वजन 16 से 30 किलो के बीच होता है। दुनियाभर के कई देशों ने इन कुत्तों को रखने पर प्रतिबंध तक लगा दिया है। एक जानकारी क मुताबिक़, साल 2015 में सिर्फ़ अमेरिका में ही पिट बुल के हमले से 28 लोगों के मौत की हो गई थी।

रॉट वेल्लर - इस प्रजाति के कुत्ते बहुत शक्तिशाली होते हैं और काटने में माहिर होते हैं। जानकारी के अनुसार, साल 1993 से 1996 के बीच अमेरिका में कुत्तों के काटने से कई लोगों की मौत हुई थी, जिनमें आधे से अधिक लोगों की मौत का जिम्मेदार रॉट वेल्लर था। शोध के बाद पता चला है कि यह 1460 न्यूटन यानी 148 किलो के दबाव से किसी को काट सकता है। इसका वजन 35 से 48 किलो के बीच होता है। कई देशों में इसे पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
 
जर्मन शेफर्ड - जर्मन शेफर्ड को पुलिस के कुत्ते के रूप में जाना जाता है। यह लोगों पर 108 किलो के दबाव से अटैक करता है, जिसके बाद बच पाना मुश्किल होता है। जर्मन शेफर्ड का वजन 30 से 40 किलो के बीच होता है। इसके भी पाले जाने पर कई देशों ने प्रतिबंध लगा दिया है।
 
डाबरमैन पिन्स्चर - डाबरमैन पिन्स्चर प्रजाति के कुत्तों को भी पुलिसिया डॉग कहा जाता है। लेकिन अब इसे घरों में भी पाला जाने लगा है। इस कुत्ते की खासियत है कि यह अजनबी लोगों को देखते ही आक्रामक हो जाता है, लेकिन अक्सर मालिकों को देखते ही शांत भी हो जाता है। इसका वजन 34 से 45 किलो के बीच होता है। कई देशों में इसे पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
 
बुलमास्टिफ - बुलमास्टिफ भी खतरनाक कुत्तों में आता है। इस कुत्ते के पैर बहुत ही लम्बे होते हैं जिसके कारण यह अपने बहुत तेज़ी से भागता है। इस प्रजाति के कुत्तों का वजन 55 से 60 किलो के बीच होता है।
 
हस्की - इस प्रजाति के कुत्ते खतरनाक होने के साथ-साथ बहुत ही समझदार होते हैं। इन्हें स्लेज डॉग के रूप में भी जाना जाता है, जो बिना पहियों की गाड़ी को बर्फीले मैदानों में खींचने में माहिर होते हैं। यह जब आक्रामक मूड में होता है तब किसी की भी जान ले सकता है। इसका वजन 20 से 27 किलो के बीच होता है।
 
मालाम्यूट - मालाम्यूट प्रजाति के कुत्ते उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं। यह कुत्ते आकार में भेड़ियों के समान दिखाई देते हैं और इनका वजन 34 से 49 किलो के बीच होता है। इस प्रजाति के कुत्ते समझदार होने के साथ-साथ एनर्जी और आक्रामकता से भरे होते हैं।
 
वोल्फ हाइब्रिड - वोल्फ हाइब्रिड डॉग्स की कुछ प्रजातियां ऐसी हैं जो कि भेड़िया और कुत्ते के संकरण से बनी हैं। एक ऐसी प्रजाति वोल्फ हाइब्रिड है। अमेरिका के कई राज्यों में इस प्रजाति के कुत्तों को पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि यह किसी पर भी अटैक कर सकते हैं। इन कुत्तों का वजन 36 से 56 किलो के बीच होता है।
 
बॉक्सर - कहा जाता है कि बॉक्सर प्रजाति के कुत्ते शिकारी कुत्तों के वंशज हैं। ये अपने मजबूत जबड़े से किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं, लेकिन ये कुत्ते सुरक्षात्मक नस्ल के होते हैं, इसलिए अधिकतर इनकी पहचान अड़ियल कुत्तों के रूप में भी है। इनका वजन 30 से 32 किलो के बीच होता है।
 
ग्रेट डैन - ग्रैट डैन कुत्ते को सबसे खतरनाक कुत्ता माना जाता है। कहा जाता है कि अगर इस प्रजाति के कुत्तों को सही तरीके से ट्रेनिंग दी जाए, तो ये सुरक्षा के लिहाज़ से बेहतरीन पालतू जानवर साबित हो सकते हैं। लेकिन यदि सही ट्रेनिंग नहीं दी गई, तो यह कुत्ते बेहद खतरनाक हो जाते हैं। इसी कारण से इन्हें किलिंग मशीन के नाम से भी जाना जाता है। इन कुत्तों का वजन 54 से 90 किलो के बीच होता है।