HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

क्या आपने बुक कराई है तत्काल टिकिट? तो ज़रूर पढ़ें यह ख़बर!

01 Dec 2018
रेलवे ने कसा ट्रैवल एजेंट्स पर शिकंजा, तत्काल टिकिटों की दलाली रोकने उठाए ‘बड़े कदम’
 
DEC 01 (WTN) – देखा जाता है कि रेलवे में सफ़र के दौरान तत्काल टिकिटों की दलाली आम बात है। तत्काल टिकिटों की दलाली करने वाले ट्रैवल एजेंट, यात्रियों की मजबूरी का फ़ायदा उठाकर उनसे टिकिट के दाम के बदले मनमाने पैसे वसूलते हैं। ऐसे में तत्काल टिकिटों की दलाली पर रोक लगाने के लिए रेलवे ने अब कठोर कार्रवाई करने की ठान ली है। अपनी पर्सनल आईडी से तत्काल टिकिटों को बुक कर, उसे दोगुने से तीन गुने दाम पर यात्रियों को बेंचने वाले दलालों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने नए नियम बनाए हैं। क्या हैं ये नियम, आईये आपको विस्तार से बताते हैं।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तत्काल टिकिट जिस भी पर्सनल आईडी से बुक होगी, सफ़र करने वाले यात्री को उस आईडी के एडमिन की ओरिजनल आईडी भी लेकर चलनी होगी। किसी भी तरह की कोई भी कालाबाजारी नहीं हो, इसके लिए अब आईआरसीटीसी टिकिट बुक कराने वाले यात्री की पूरी जानकारी जुटा रही है, जिसके लिए तत्काल टिकिट बुक होते ही यात्री के मोबाइल पर इस जानकारी का मैसेज भी भेजा रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यात्रा करने से पहले यात्री सतर्क रहे, ताकि उसे किसी भी तरह की कोई भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

तत्काल टिकिटों की कालबाजारी से निपटने के लिए इन दिनों आईआरसीटीसी तत्काल टिकिट बुक कराने वाले यात्रियों के मोबाइल पर एक एसएमएस भेज रहा है। इस मैसेज में साफ़-साफ़ कहा गया है कि यात्रा के समय यात्री को बुकिंग यूजर आईडी, ओरिजनल/पीडीएफ, बैंक पासबुक साथ रखना ज़रूरी है, नहीं तो आपकी यात्रा में मुश्किल हो सकती है।
 
जानकारी के मुताबिक़, जांच में यह बात सामने आई है कि ट्रैवल एजेंट अपनी आईडी से ज़्यादा पर्सनल आईडी से तत्काल टिकिट बुक कर रहे हैं। इसके लिए ट्रैवल एजेंटों ने कम से कम 30 से 60 आईडी तक बनवा रखी हैं। इस तरह की गड़बड़ियों को पकड़ने के लिए अब पर्सनल आईडी से भी तत्काल टिकिट बुक करने वालों का डाटा रखा जा रहा है।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक दिन में तत्काल कोटे की 6 टिकिट बुक करने वाले यात्री के मोबाइल पर बाक़ायदा मोबाइल पर एसएमएस से सूचना दी जा रही है कि यदि आप तत्काल टिकिट पर यात्रा कर रहे हैं, तो आईडी में लगाए गए परिचय पत्र की ओरिजनल कॉपी साथ रखें। यदि अनाधिकृत तौर पर टिकिट की गई है, तो बीच यात्रा में आपकी यात्रा मुश्किल में आ सकती है।
 
इतना ही नहीं, आईआरसीटीसी द्वारा मैसेज में आगे लिखा गया है, “आपका पूरा डाटा हमारे पास है। यूजर आईडी, बैंक और मोबाइल नम्बर से लेकर पीएनआर सबकुछ, यदि आप स्वयं (आईडी यूजर) यात्रा कर रहे हैं, तो आप को विशेष जांच का सामना करना होगा। यदि तत्काल टिकिट अवैध आईडी से बुक की गई है तो कानूनी कार्रवाई होगी, यात्रा के समय बुकिंग यूजर आईडी, ओरिजनल/पीडीएफ, बैंक पासबुक साथ में रखें।”
 
हमारी आपको सलाह है कि आपको यदि तत्काल टिकिट बुक कराना पड़ रहा है, तो आप पूरी कोशिश करें कि उसे रिजर्वेशन काउंटर से ही बुक कराएं। यदि आप आईआरसीटीसी से तत्काल टिकट बुक कर रहे हैं, तो पूरी कोशिश करें कि खुद की आईडी से ही टिकिट बुक करें। यदि आपने एजेंट आईडी से तत्काल टिकिट बुक कराई है, तो उसे एक बार चेक ज़रूर कर लें। इतना ही नहीं, सफर के दौरान ओरिजनल डॉक्टूमेन्ट हमेशा साथ में रखें, ताकि आपको किसी भी तरह की कोई भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।