HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

सिडान या हैचबैक, जानिए कौन सी है आपकी गाड़ी?

04 Dec 2018
सिडान बनाम हैचबैक
 

DEC 04 (WTN) - आपने फोर व्हीलर गाड़ियों में सिडान और हैचबैक के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर सिडान गाड़ी कौन सी होती है और हैचबैक गाड़ी कौन सी होती है। यदि आप नहीं जाते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि सिडान और हैचबैक गाड़ियों में क्या अंतर होता है।
 
हैचबैक

यह टू बॉक्स कारें हैं। यानि कि इसमें दो कम्पार्टमेन्ट होते हैं। हैचबैक गाड़ियों में इंजन के लिए एक कम्पार्टमेन्ट और ड्राइवर, पैसेंजर और लगेज के लिए एक कम्पार्टमेन्ट होता है। आमतौर पर हैचबैक गाड़ियां चार दरवाजे वाली होती हैं। हैचबैक का शाब्दिक अर्थ होता है पीछे की तरफ ढलान। हैचबैक गाड़ियों में यात्रियों के बैठने और सामान रखने के बीच में कोई भी पार्टिशन नहीं होता है।
हैचबैक गाडी में जब आप डिक्की खोलेंगे तो डिक्की के साथ-साथ पीछे का शीशा भी ऊपर उठ जाएगा। यह जरूरी नहीं है कि हैचबैक गाड़ियों में चार दरवाजे ही हों, इसमें दो दरवाजे भी हो सकते हैं।
 
सिडान
सिडान गाड़ियां थ्री बॉक्स कार होती हैं। यानि कि इनमें तीन अलग-अलग कम्पार्टमेन्ट होते हैँ। इंजन, सवारी और लगेज तीनों के लिए अलग-अलग कम्पार्टमेन्ट। बूट वाली सभी कारें थ्री बॉक्स होती हैं और उन्हें सिडान कहा जाता है। इस श्रेणी की कारें चार दरवाजे वाली होती हैं। अमेरिका में इन्हें सिडान और यूके मे इन्हें सलून कहा जाता है।