HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया पीपुल्स हॉस्पिटल के सुपर स्पेशियालिटी केयर का उद्घाटन

08 Dec 2018

पीपुल्स हॉस्पिटल की मरीजों के लिए सौगात, सुपर स्पेशियालिटी केयर में कम समय में आसान तरीक़े से होंगे ऑपरेशन 

DEC 08 (WTN) – आम जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान हमेशा से ही पीपुल्स हॉस्पिटल ने रखा है। पीपुल्स हॉस्पिटल की हमेशा से ही कोशिश रही है कि ज़्यादा से ज़्यादा स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ रूप से मरीजों को उपलब्ध कराई जा सकें, ताक़ि उन्हें इलाज के लिए भोपाल के बाहर भटकना ना पड़े। इसी कड़ी में आम जनता को इलाज के लिए एक नई सौगात पीपुल्स हॉस्पिटल के द्वारा प्रदान की गई है। 

पीपुल्स हॉस्पिटल में आज सुपर स्पेशियालिटी केयर का उद्घाटन मध्य प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमति आनंदी बेन पटेल ने किया। इस सुपर स्पेशियालिटी केयर में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी द्वारा मरीजों के ऑपरेशन किये जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के बाद मरीज को अस्पताल में ज़्यादा नहीं रुकना पड़ता है और काफ़ी आसान तरीक़े से ऑपरेशन किये जाते हैं, जिसमें अनावश्यक खून का रिसाव नहीं होता और संक्रमण से भी बचाव होता है। 

सुपर स्पेशियालिटी केयर के उद्घाटन समारोह में पीपुल्स यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर मेघा विजयवर्गीय, पीपुल्स ग्रुप के डायरेक्टर मयंक विश्नोई समेत हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, नर्सेस और स्टाफ मौजूद था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीपुल्स हॉस्पिटल के सुपर स्पेशियालिटी केयर में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी द्वारा अपेंडिक्स, गॉल ब्लैडर, हर्निया, बच्चेदानी, पथरी एवं किडनी के ऑपरेशन कम समय में सफलतापूर्वक किये जा सकेंगे।