HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस प्रत्याशियों को दी शुभकामनाएं

11 Dec 2018
मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच बराबरी का मुक़ाबला

DEC 11 (WTN) – मध्य प्रदेश में कांग्रेस के युवा नेता और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस के प्रत्याशियों को शुभकामनायें दी हैं। अपने संदेश में सिंधिया ने कहा कि प्रदेश की 5 करोड़ जनता के निर्णय को अपने शीश से लगाकर स्वीकार करूंगा। सिंधिया ने कहा कि आपके निर्णय का पालन करना हम सब जन सेवकों का दायित्व है।
 
आगे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज का दिन हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण है। 28 दिसम्बर को प्रदेश के 5 करोड़ मतदाताओं ने जो मध्यप्रदेश के नवनिर्माण के लिये निर्णय लिया है, वो आज देश के सामने होगा। आगे सिंधिया ने कहा, “मैं अपनी तरफ से हमारे कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को शुभकामनायें देना चाहता हूं और साथ ही प्रदेश के मतदाताओं का भी धन्यवाद देना चाहता हूं, आपका जो भी निर्णय रहा हो उसे अपने शीश पर लगाकर स्वीकार करेंगे।”

जैसा कि आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो रहे हैं और कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में देखना होगा कि आखिर में कौन सी पार्टी जीत हासिल करती है। लेकिन जिस तरह से अभी के समीकरण दिखाई दे रहे हैं, उससे तो साफ़ है कि अभी तक की हालत में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है।