HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

निर्णय लेने में ‘देरी’ करते हैं तुला राशि के जातक

24 Dec 2018
तुला राशि: ‘निष्पक्षता’ है इनकी सबसे बड़ी ‘खासियत’

DEC 24 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि तुला राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। देखा गया है कि तुला राशि के लोग बातचीत करने और सामाजिक व्यवहार में बेहतरीन कलाकार होते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि राशि चक्र में तुला राशि का नम्बर सातवा हैं, यदि राशि चक्र पर ध्यान दिया जाए, तो आप देखेंगे कि बाद की छह राशियां दुनिया के साथ व्यक्तिगत सम्पर्क पर ज़्यादा ध्यान केन्द्रित करती हैं, जबकि पहले की छह राशियां खुद पर ज़्यादा ध्यान केन्द्रित करती हैं।
 
अकेला रहना तुला राशि के जातकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। इन्हें बातचीत करना और समाज में रहना काफ़ी पसंद है। इन्हें लोगों से घिरा रहना और दूसरों के साथ सामाजिक सम्बन्ध बनाना पसंद है। इनकी इच्छा होती है कि इनका जीवनसाथी भी इनके साथ मिलकर सामाजिक सम्बन्धों को निभाए। कोई भी काम व्यक्तिगत रूप से करने की बजाय ये जोड़े में करना पसंद करते हैं।
 
तुला राशि का चिन्ह है तराजू और अपने राशि चिन्ह की ही तरह तुला राशि के जातकों की खासियत है कि ये संतुलित और निष्पक्ष भावना वोले होते हैं। यानी कि सच को सच और झूठ को झूठ बोलना इन्हें पसंद है। तुला राशि के जातकों का स्वभाव बड़ा उदार होता है और ये सभी के लिए अच्छा करना चाहते हैं। ये लोग विवादों को निपटाने में कुशल होते हैं और इन्हें न्याय पसंद है। जैसा कि हमने आपसे कहा कि ये निष्पक्ष होते हैं, लेकिन ऐसा इसलिए क्योंकि ये कोई भी फ़ैसला लेने के बाद होने वाले संघर्ष और टकराव से बचना चाहते है।
 
तुला राशि के जातक चतुर रणनीतिकार और आयोजक भी होते हैं। किसी भी काम को पूरा करने के लिए किस तरह की शिष्टता का परिचय देना चाहिए ये इन्हें अच्छी तरह से आता है। ये लोग अपने दिमाग का उपयोग काफ़ी बेहतरीन तरीक़े से करते हैं, इसलिए अपनी बात को दूसरों के सामने यह बड़ी अच्छी तरह से रख पाते हैं। देखा गया है कि निष्पक्ष तर्क करने के लिए ये कूटनीतिक और समझौते का रास्ता भी अपनाते हैं।
 
तुला राशि के जातकों की कोशिश होती है कि लड़ाई से दूर रहा जाए, इसलिए ये लोग काफ़ी विनम्रता से बात करने में विश्वास करते हैं और किसी भी विवाद को बातचीत से दूर करने का प्रयास करते हैं। इनका बोलना काफ़ी मीठा होता है और बात करते समय ये संतुलित बातें करते हैं जिससे किसी को बुरा ना लगे। विपरित परिस्थिति में भी तुला राशि के जातक ठंडे दिमाग से काम करते हैं और सहयोग के साथ सभी विकल्पों पर विचार करते हुए समस्या का समाधान ढूंढ लेते हैं।
 
तुला राशि के जातक चुंकि खुद विनम्र रहते हैं, इसलिए इन्हें बुरा व्यवहार करने वालों से नफ़रत होती है। जो भी काम ये करते हैं उसे संतुलित तरीक़े से काफ़ी आसानी से पूरा करते हैं जिसके कारण नौकरी और व्यापार में इन्हें सफलता मिलती है। कई बार तुला राशि के जातकों पर आलसी होने का आरोप लगता है, लेकिन चुंकि ये काफ़ी मेहनत करते हैं जिसके कारण काम को समय से पहले ही पूरा कर लेते हैं और उसके बाद आराम करते हैं, तो लोग इन्हें आलसी समझ लेते हैं।

तुला राशि के जातकों की सबसे बड़ी कमी है कि ये तुरन्त ही कोई फ़ैसला नहीं ले पाते हैं। इनकी अनिर्णय की स्थिति ही इनकी सबसे बड़ी खामी है। कई बार फ़ैसला समय पर नहीं लेने के कारण कई कामों में ये देरी कर जाते हैं जिसके कारण इन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। इन्हें ऐसा जीवनसाथी चाहिए जो इनकी भावनाओं को समझ सके यानी कि दोनों तरफ़ भावनाओं का वेग एक समान रहना चाहिए तभी इनका अपने जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनता है।
 
तुला राशि के जातक विपरीत सेक्स के प्रति जल्दी आकर्षित होते हैं और ये एक बार यदि किसी से प्रेम कर लेते हैं तो उसके साथ जीवन बिताने की सोचते हैं। चुंकि ये फ़ैसले लेने में देरी लगाते हैं, इसलिए अपने प्यार का इज़हार करने में और शादी का फ़ैसला लेने में ये देरी लगाते हैं। शारीरिक सुख इन्हें प्रिय होता है, लेकिन सेक्स के दौरान इन्हें खुद पहल करने में संकोच होता है इनकी इच्छा होती है कि इनका साथी पहल करे।