HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

‘परोपकारी’ होते हैं कुम्भ राशि के लोग

28 Dec 2018
कुम्भ राशि: आधुनिकता है इनकी खास पहचान
 
DEC 28 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि कुम्भ राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। देखा गया है कि कुम्भ राशि के जातक काफ़ी सुधारवादी होते हैं और इसी कारण ये सभी को सुझाव देते रहते हैं। कुम्भ राशि का चिन्ह एक आदमी हैं जो कि कंधे पर घड़ा उठाये हुए है। राशि चिन्ह के हिसाब से कहा जा सकता है कि कुम्भ राशि के जातक मानवीय गुणो से भरपूर होते हैं। ये लोग काफ़ी उन्नतशील और आधुनिक होते हैं जो कि अपने विचारों पर चलते हैं और जल्द ही दूसरे लोग भी इनसे जुड़ जाते हैं।
 
कुम्भ राशि के जातक मानवीय और परोपकारी होते हैं और मानव जाति के प्रति प्यार और समाज की बेहतरी के लिए ये लोग बहुत काम करना चाहते हैं और बहुत कुछ करते भी हैं। ये निष्पक्ष, आधुनिक और व्यावहारिक होते हैं इसी कारण ये अपने विचारों के साथ-साथ जीवन में स्वतंत्रता पसंद करते हैं। अपने आधुनिक विचारों के कारण ही यह लोग अक्सर महान आविष्कारक या तकनीकी विशेषज्ञ साबित होते हैं। देखा गया है कि कुम्भ राशि के जातक अपने विचारों के कारण कभी-कभी सनकी साबित होते हैं और इसी कारण कुम्भ राशि के लोग सम्बन्ध नहीं बना पाते हैं।
 
सहानुभूति, संवेदनशीलता, दार्शनिकता, मिलनसारिता, समझौतावाद और मित्रता कुम्भ राशि के लोगों के गुण हैं। अकसर ये जानबूझकर अपने आप में खोए रहते हैं क्योंकि ये अपना काम कर सकें, परिणामस्वरूप ये अकेले पड़ जाते हैं। कुम्भ राशि के लोग आकर्षक होते हैं और सुन्दरता के प्रशंसक होते हैं। देखा गया है कि इनकी अपारम्परिक मानसिकता और मौलिकता अक्सर इनके विचित्र और अप्रत्याशित व्यवहार में देखी जा सकती है।
 
ये लोग हमेशा नई-नई जानकारी हासिल करने की इच्छा रखते हैं। इनका विश्लेषणात्मक मन इन्हें विज्ञान और आविष्कार के प्रति भी आकर्षित करता हैं। कुम्भ राशि के लोग काफी धैर्यवान होते हैं और ये आसानी से उत्तेजित नहीं होते हैं। कुम्भ राशि के जातक अपनी राय आसानी से नहीं बदलते हैं हालांकि इनकी राय आसानी से नहीं बदलने के कारण इन्हें कट्टरपंथी नहीं कहा जा सकता है।
 
कुम्भ राशि के जातक अपने कौशल का विश्लेषण अच्छी तरह से करते हैं और घण्टों अपना ध्यान केंद्रित करके रख सकते हैं। ये कलात्मक गतिविधियां में भी अच्छे होते हैं। जहां तक पैसों की बात है तो कुम्भ राशि के जातकों को इसकी चिंता नहीं रहती है। ये अक्सर परोपकार करने और यात्राओं में व्यस्त रहते हैं जिसके कारण इन्हें पैसों का नुकसान भी होता है।
 
कुंभ राशि के जातकों को निजता काफ़ी पसंद है और कोई यदि इनकी निजता में दखल दे तो इन्हें यह पसंद नहीं है। दूर से कुम्भ राशि के जातकों को समझना काफ़ी मुश्किल है, लेकिन जो भी इनके क़रीब होता है वो इनसे काफ़ी जुड़ाव महसूस करता है। कुम्भ राशि के लोगों के साथ प्यार करने का मतलब उनके कलात्मक और बौद्धिक रुचियों को साझा करना हैं। ये अपने साथी के लिए सब कुछ एकदम सही करना चाहते हैं। देखा गया है कि इनका प्यार और शादी के प्रति दृष्टिकोण तार्किक और बौद्धिक होता है।