HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

‘रचनात्मक’ होते हैं मीन राशि के जातक

29 Dec 2018
मीन राशि: स्वतंत्र स्वभाव बनाता है इनकी एक अलग पहचान
 
DEC 29 (WTN) – आइये आज आपको बताते हैं कि मीन राशि के जातकों का स्वभाव कैसा रहता है। ज्योतिष के अनुसार मीन राशि में जन्मे जातक पूरे राशि चक्र में सबसे सहज होते हैं। यह राशि अपने साथ अपने आगे की सभी ग्यारह राशियों के लक्षण की विशेषताओं को समाहित किये रहती है। मीन राशि का चिह्न मछली की एक जोड़ी होती है। देखा गया है कि मीन राशि के जातक आध्यात्मिक, निस्वार्थ और मोक्ष की कामना लिये होते हैं।

ज़्यादातर ये अपनी आदर्शवादी दुनिया में रहते हैं और कई बार ये कल्पना और यथार्थ में अंतर नहीं कर पाते हैं जिसके कारण इनका मोह भंग हो जाता है और ये दूसरी ही दुनिया में खो जाते हैं। कई बार मीन राशि के लोग विकल्पों में फ़ंसे रहते हैं जिसके कारण सही और ग़लत का फ़ैसला नहीं कर पाते हैं। ये काफ़ी दयालु होते हैं लेकिन तब तक ही जब तक कि इन्हें परेशान ना किया जाय। यदि इन्हें परेशान किया तो ये काफ़ी कठोर हो जाते हैं। यदि इनकी बात पर कोई ध्यान नहीं देता है तो ये काफ़ी ज़ल्दी निराश हो जाते हैं और इसके बाद ये समय बर्बाद करने लगते हैं, सुस्त और उदास हो जाते हैं |
 
इनका स्वभाव काफ़ी सहानुभूतिपूर्ण होता है जिसके कारण ये लोगों में काफ़ी पसंद किये जाते हैं। देखा गया है कि मीन राशि के जातक जीवन में कई ज़रूरी बातों के प्रति लापरवाह दृष्टिकोण रखते हैं। नियमों का पालन करना और अनुशासन में रहना मीन राशि के जातकों के लिए कई बार कठिन होता है। जब अनुशासन पालन करना इनके लिए कठिन हो जाता है तो ये पलायनवादी हो जाते हैं।
 
मीन राशि के जातक रचनात्मक होते हैं और कला, संगीत या कविता के ज़रिये ये अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। मीन राशि के जातक बहादुर होते हैं और इन्हें स्वतंत्रता पसंद है। हालांकि, ये काफ़ी अव्यावहारिक होते हैं, और कुछ हद तक असहज होते हैं।
 
मीन राशि के जातक दयालु और धर्मार्थ भी होते हैं इसलिए ये लोग चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। अपने जिद्दी और स्वतंत्र स्वभाव के कारण ये दूसरों पर निर्भर होना पसंद नहीं करते हैं। देखा गया है कि ये लोग बहुत जल्दी ही किसी भी काम में बोर हो जाते हैं और विचलित हो जाते हैं। सफलता हासिल करने के लिए इन्हें अपना और अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होती है। किसी को दिये पैसों को वापस लेने के लिए ये उसके पीछे नहीं पड़ते हैं क्योंकि ये उम्मीद करते हैं कि यह इन्हें इनका पैसा स्वेच्छा से लौटा दिया जाएगा।
 
मीन राशि के जातक बेहद रोमांटिक और भावनात्मक रूप से जुड़ने वाले होते हैं। ये लोग ज़्यादातर इतने उदार और आराम से रहते हैं कि इनका रहन सहन अव्यवहारिक लगते लगता है। प्यार में ये लोग काफ़ी रचनात्मक होते हैं और साथी के प्रति वफ़ादार रहते हैं। इन्हें प्यार करने से ज़्यादा प्यार करवाना पसंद है। अच्छी सूरत के प्रति ये जल्दी आकर्षित होते हैं। सेक्स के मामले में मीन राशि के जातक खुलकर बातें नहीं करते, लेकिन सेक्स के दौरान अपने साथी को सम्पूर्ण सुख देना इन्हें आता है।